Friday, July 26, 2024
Bihar

ये है Bihar के Gold Man- पहनते हैं 5KG का सोना, इतना सोना देखकर PM Modi भी हो गए फैन!

डेस्क : सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन कई ऐसे लोग वायरल होते हैं जो दुनिया से कुछ अलग करते हैं। कई लोग अपने शौक की वजह से भी प्रसिद्धि पा रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के रहने वाले प्रेम सिंह का भी वीडियो वायरल हो रहा है।

वे इतना सोना पहनते हैं कि लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके शरीर में हमेशा 5 किलो 200 ग्राम सोना रहता है। आइए जानते हैं सोने के प्रति उनके प्रेम (Golden Man) और उसकी देखभाल के बारे में।

प्रेम सिंह अपने शरीर पर एक या दो नहीं बल्कि 5 किलो 200 ग्राम सोना पहनकर घूमते हैं। चाहे पगड़ी हो या चश्मा, फोन हो या जूते, सब कुछ सोना है। प्रेम सिंह कहते हैं कि सोने के प्रति अपने शौक को पूरा करने के लिए वह अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा सोने पर खर्च करते हैं और 8 किलो का आंकड़ा पार करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि बिहार के इस गोल्डमैन को देश का गोल्ड मैन कहा जा सके।

डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना पहने प्रेम सिंह जब अपनी कार से उतरते हैं तो लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लग जाती है। यह सारा सोना ईमानदारी से कमाया गया है। सबका हिसाब-किताब है, इसलिए इनकम टैक्स या किसी एजेंसी का डर नहीं ह। सुरक्षा कारणों से उन्हें बॉडीगार्ड भी रखने पड़ते हैं। प्रेम सिंह के तरह ही देश के अलग अलग अलग राज्य में कई गोल्ड मेन हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहते हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।