Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    February 23, 2026 6:27 pm

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»बिहार बोर्ड ने BBOSE की 10वीं परीक्षा जून व दिसंबर 2025 के लिए जारी की महत्वपूर्ण सूचना
    Bihar

    बिहार बोर्ड ने BBOSE की 10वीं परीक्षा जून व दिसंबर 2025 के लिए जारी की महत्वपूर्ण सूचना

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबNovember 28, 2025 2:32 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bihar School Examination Board
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bihar School Examination Board : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) की प्रथम माध्यमिक (10वीं) जून 2025 तथा द्वितीय माध्यमिक (10वीं) दिसंबर 2025 परीक्षा को लेकर आवश्यक सूचना जारी कर दी गई है। समिति ने बताया है कि प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिन्हें परीक्षार्थी 27 नवंबर 2025 से लेकर परीक्षा अवधि तक डाउनलोड कर सकते हैं।

    परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएँ 06 दिसंबर से 09 दिसंबर 2025 तक तथा सैद्धांतिक परीक्षाएँ 15 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक आयोजित होंगी। प्रायोगिक परीक्षा जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर जबकि सैद्धांतिक परीक्षा प्रत्येक प्रमंडल मुख्यालय जिला स्थित निर्धारित केन्द्रों पर ली जाएगी।

    समिति ने बताया कि अध्ययन केंद्रों के को-ऑर्डिनेटर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर वेबसाइट पर लॉग-इन करके Admit Card मेन्यू के THEORY अथवा PRACTICAL विकल्प से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इन प्रवेश पत्रों पर को-ऑर्डिनेटर के हस्ताक्षर और मुहर अनिवार्य होंगे। परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अध्ययन केंद्र से हस्ताक्षरित एवं मुहरयुक्त प्रवेश पत्र प्राप्त कर निर्धारित तिथि व पाली में परीक्षा में सम्मिलित हों।

    समिति ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थी केवल उनके निर्गत प्रवेश पत्र के आधार पर ही परीक्षा में शामिल होंगे तथा प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार का संशोधन पूर्णतः प्रतिबंधित है। संशोधन करने या भिन्न विषय की परीक्षा लेने की स्थिति में अध्ययन केंद्र को-ऑर्डिनेटर अथवा परीक्षा केन्द्राधीक्षक के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष प्रावधान के तहत स्वयं से लिखने में असमर्थ अभ्यर्थियों को अनुरोध पर श्रुतिलेखक उपलब्ध कराया जाएगा या वे अपना श्रुतिलेखक साथ ला सकते हैं। श्रुतिलेखक का उपयोग करने वाले अभ्यर्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस सुविधा के लिए दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से एक सप्ताह पूर्व संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन देना आवश्यक है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय की 25 हजार महिलाओं के खाते में पहुँचे 10–10 हजार रुपये, CM ने की राशि हस्तांतरित..
    Next Article बेगूसराय : GD कॉलेज में पकड़ा गया संदिग्ध युवक; पास से मिला चाकू और NDA नेताओं के नामों से भरी डायरी
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Anant Singh का वायरल वीडियो : RJD का दावा- ‘नायक नहीं, खलनायक है तू!’

    January 19, 2026 9:10 am

    Patna को मिलेगा नया रिवर फ्रंट, दीघा से दीदारगंज तक बदलेगा गंगा तट का नजारा…

    January 18, 2026 9:05 am

    रेलवे का बड़ा फैसला : सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली नई रेल लाइन को हरी झंडी…

    January 18, 2026 8:55 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    By सुमन सौरबFebruary 23, 2026 6:27 pm

    Indian Oil Corporation Limited की बरौनी रिफाइनरी की सुरक्षा तथा पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति…

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.