Friday, July 26, 2024
Bihar

Pawan Singh: महज 12 साल की उम्र में डेब्यू, कड़ी मेहनत कर बनें भोजपुरी के सुपरस्टार, अब जी रहे हैं लग्जरी लाइफ..

Pawan Singh: पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और गायक है पवन सिंह ने भोजपुरी जगत में कदम रखा था तब वह एक गायक के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते थे इस गायक के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद पवन सिंह ने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा और कई सुपरहिट फिल्में भी दी, पवन सिंह की गायकी के लोग आज भी बड़े दीवाने हैं.

लग्जरी कारों के शौकीन हैं पवन सिंह: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह अपनी लाइफस्टाइल के लिए काफी जाने जाते हैं पवन सिंह महंगी और लग्जरी कारों के शौकीन भी हैं, पवन सिंह के पास टोयोटा की फॉर्च्यूनर महिंद्रा की स्कॉर्पियो के अलावा Mercedes Benz GLE 250 D कार भी है

पवन सिंह भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकारों में से एक है सूत्रों के मुताबिक वह एक भोजपुरी फिल्म के लिए 50 से ₹70 लाख रुपये तक की रकम लेते हैं। पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता भी रहा है, फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह से उनका विवाद किसी से छुपा नहीं है इसके अलावा भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी उनका विवाद हुआ था जो काफी चर्चा में रहा था

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।