बिहार के 3000 युवाओं को रोजगार देगी Adani Group- यहाँ लगेंगी 2300 करोड़ की फैक्ट्री….

डेस्क : बिहार में सबसे ज्यादा रोजगार की समस्या है। यहां हर साल लाखों की संख्या में मजदूर दूसरे राज्यों में पेट पालने जाते हैं। इसका मुख्य कारण प्रदेश में बड़ी फैक्ट्री या कंपनी का न होना। लेकिन अब धीरे धीरे बिहार में लोग निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में अडानी समूह (Adani ) ने बिहार में निवेश कर रही है। यह निवेश 2300 करोड़ का होगा। इस प्रॉजेक्ट के तहत राज्य में दो सीमेंट फैक्ट्री लगाए जायेंगे। जिसके बाद भारी संख्या में युवाओं को नौकरी मिलेगी।

इन दो जगह लगेगी फैक्ट्रियां

कुछ महीने पहले उद्योग विभाग ने अडानी की दोनों सीमेंट फैक्ट्रियों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। पहली फैक्ट्री नवादा के पास स्थित वारिसलीगंज में और दूसरी फैक्ट्री मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में लगाई जानी है। उद्योग विभाग के मुताबिक, दोनों जगहों पर सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए अडानी ग्रुप ने अपना काम तेजी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। सीमेंट फैक्ट्री के लिए पर्यावरणीय मंजूरी और सामाजिक प्रभाव का आकलन जरूरी है। इसके बिना सीमेंट फैक्ट्री शुरू नहीं की जा सकती।

3 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

इन दोनों प्रक्रियाओं के लिए अडानी ग्रुप ने पहल तेज कर दी है। इन दोनों स्थानों पर लगने वाली सीमेंट फैक्ट्रियों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। स्थानीय स्तर पर अकुशल श्रमिकों के लिए भी बड़े पैमाने पर अवसर उपलब्ध होंगे।

दोनों स्थानों पर सीमेंट फैक्ट्रियां की ग्राइंडिंग इकाइयां होगी

उद्योग विभाग के मुताबिक, दोनों जगहों पर लगने वाली अडानी ग्रुप की फैक्ट्रियां ग्राइंडिंग यूनिट होंगी। यहां अंबुजा सीमेंट ब्रांड के तहत सीमेंट का निर्माण किया जाएगा। यह सीमेंट ब्रांड अब अडानी ग्रुप का है। वारिसलीगंज में स्थापित होने वाली यूनिट से झारखंड को भी आपूर्ति की जायेगी। गौरतलब है कि अडानी ग्रुप की सीमेंट फैक्ट्री जल्द लगने की खबर के बाद इलाके के बेरोजगारों में रोजगार की नई उम्मीद देखी जा रही है।