Saturday, July 27, 2024
Bihar

अब राजनीति में एंट्री करेगी अभिनेत्री Akshara Singh, कहा- “कदम से कदम मिलाकर चलूंगी…

डेस्क : भोजपुरी फिल्मों की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह राजनीति में आ गई हैं। शेरनी के नाम से मशहूर अक्षरा सिंह प्रशांत किशोर की पार्टी जनस्वराज में शामिल हो गई हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्षरा सिंह चुनाव लड़ेंगी। कहा जा रहा है कि अक्षरा सिंह आगामी लोकसभा चुनाव पटना की दोनों सीटों पटना साहिब और पाटलिपुत्र में से किसी एक सीट से लड़ सकती हैं।

लेकिन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने कहा कि मैं किसी भी पार्टी में कभी भी जा सकती हूं लेकिन सभी पार्टियों में मेरे अच्छे दोस्त हैं। मैंने जन सुराज को इसलिए चुना क्योंकि यह कोई पार्टी नहीं बल्कि एक अभियान है और मैं प्रशांत किशोर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगी।

पदयात्रा में भी साथ रहूंगी

अक्षरा सिंह ने कहा कि जन सुराज एक ऐसी पहल है जिसने मुझे एक युवा के तौर पर आकर्षित किया है। पदयात्रा में शामिल होने पर अक्षरा ने कहा कि जब भी प्रशांत किशोर चाहेंगे, मैं भी उनके साथ पदयात्रा में शामिल हो जाऊंगी। आने वाले समय में सारी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध होगी। अक्षरा ने कहा कि एक बिहारी होने के नाते मैं बिहार के विकास के लिए जो भी कर सकूंगी जरूर करूंगी।

पटना की हैं अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पटना की रहने वाली हैं। कंकड़बाग में उनका अपना मकान है। उनकी पढ़ाई-लिखाई पटना के स्कूल में ही हुई। अक्षरा सिंह के बिहार और यूपी में करोड़ों फैन हैं। अब एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने राजनीति में कदम रख दिया है।

उन्होंने प्रशांत किशोर को अपना गुरु चुना है। इससे पहले भी कई भोजपुरी अभिनेता राजनीति में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। मनोज तिवारी (दिल्ली), रवि किशन (गोरखपुर) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (आजमगढ़) से बीजेपी सांसद हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।