PNG

बिहार के भागलपुर को मिलेगी PNG की सौगात, 2027 तक घर-घर पहुंचेगी गैस…

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में भागलपुरवासियों को जल्द ही एक बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। अगले साल नवंबर-दिसंबर से शहर के उपभोक्ताओं को रसोई तक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत शहर के लगभग 55 हजार घरों को गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर से भागलपुर तक 65Km लंबी गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है। यह परियोजना इंडियन ऑयल की ओर से शांति कंस्ट्रक्शन को सौंपी गई है। स्टील पाइप के माध्यम से पीएनजी पाइपलाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसे 2026 के मई तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पाइपलाइन का निर्माण मुंगेर–मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन के किनारे किया जा रहा है।

गौरतलब है कि लखीसराय से मुंगेर के जमालपुर स्थित तेलिया बधान गांव तक पाइपलाइन पहले ही पहुंच चुकी है। इसके बाद शहरी क्षेत्र में घर-घर गैस आपूर्ति के लिए अगले वर्ष सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद लगभग 500 किलोमीटर अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा।

शहर में गैस वितरण को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए दो जिला रेगुलेटिंग स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। पूर्वी क्षेत्र के लिए बरारी और पश्चिमी क्षेत्र के लिए टीएनबी कॉलेज के समीप इन स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इन्हीं स्टेशनों के माध्यम से शहरवासियों के घरों तक पीएनजी की आपूर्ति की जाएगी।

योजना के अनुसार, वर्ष 2027 के नवंबर-दिसंबर तक भागलपुर के लोगों को पीएनजी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी, जिससे न सिर्फ रसोई गैस की उपलब्धता आसान होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now