Saturday, July 27, 2024
Bhojpuri Cinema

जब कल्लू ने निरहुआ का पैर छूकर लिया आशीर्वाद, आम्रपाली संग पहुंचे थे जुबली स्टार..

न्यूज़ डेस्क: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू चर्चाओं में बने हैं। यह चर्चा किसी विवाद को लेकर नहीं बल्कि इनकी शादी को लेकर है। अभिनेता कल्लू ने शिवानी पांडे के साथ शादी कर ली है। शादी में हजारों लोग शामिल हुए। लोग अपने चहेते स्टार के शादी में खूब सेल्फी और फोटोस लेते नजर आएं।

इसी बीच एक वीडियो काफी वायरल होने लगा। इस वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू यानी कि दूल्हे राजा भाजपा सांसद और भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल निरहुआ के पांव छू रहे हैं। वहीं निरहुआ दूल्हे को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं।

कल्लू की 26 जनवरी को शादी हुई। उन्होंने बनारस में अपनी मंगेतर शिवानी पांडे के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच निरहुआ का कल्लू के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि निरहुआ के स्टेज पर पहुंचते ही कल्लू की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह जल्दी से उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद जुबली स्टार ने उन्हें गले लगाया। इस फंक्शन में वो आम्रपाली दुबे के साथ पहुंचे हैं।

अरविंद अकेला कल्लू और उनकी नवविवाहित दुल्हन शिवानी पांडे के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली और इनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद भी किया। इनकी शादी 26 जनवरी को हुई थी। वहीं रिसेप्शन भी होना है। उनकी शादी का रिसेप्शन 28 जनवरी को होगा। कल्लू की शादी में दिनेश लाल यादव निरहुआ, समर सिंह सहित आम्रपाली दुबे, रक्षा गुप्ता और आकांक्षा दुबे जैसे कलाकारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यहां तक ​​कि फैंस समेत भोजपुरी सितारे भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की ये नई जोड़ी बहुत प्यारी है. आपको बता दें कि ‘नच रे पत्रकी’ फेम एक्टर ने बीते दिनों बनारस में शादी कर ली। बहरहाल, अगर अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘रेस’ जैसी कई फिल्मों में नजर आएंगे। लोग उनकी फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।