राज कुमार राव-पत्रलेखा बनेंगे माता-पिता? इस फोटो से उड़ीं प्रेग्नेंसी की खबरें..

न्यूज़ डेस्क: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग की धमक से लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजकुमार राव और उनकी वाइफ पत्रलेखा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राजकुमार राव जल्द ही पिता बनने वाले हैं। बीते साल 2021 में पत्रलेखा और राजकुमार राव ने शादी की थी। इससे पहले दोनों 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। अब शादी के 1 साल बाद ही दोनों अपने घर एक नन्हे बेबी का स्वागत कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर के बाद अब राजकुमार राव और पत्रलेखा की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में ये कपल ‘पठान’ देखने गया था जहां इस वीडियो ने इस खबर को हवा दे दी है।

ऐसे फैली खबर

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पत्रलेखा काफी ढीले कपड़े पहने हुए हैं और मीडिया और पैपराजी से बचते हुए अंदर जाने की कोशिश कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पत्रलेखा अपने बेबी बंप को ढीले-ढाले कपड़ों में छुपा रही थीं और मीडिया से भी बच रही थीं ताकि लोगों की निगाहें उनकी प्रेग्नेंसी की ओर न चली जाएं। आप यहां वीडियो से एक स्क्रीनशॉट देख सकते हैं।

बता दें कि फिलहाल कपल ने इस खबर को न तो नकारा है और न ही स्वीकार किया है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ये मीडिया रिपोर्ट्स सच निकले और जल्द ही इस कपल के घर में गुंजायमान हो।