Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, मिला ‘Best Performing Model District’ का पुरस्कार..

    September 25, 2026 6:21 pm

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Greenfield Airport in Begusarai : बेगूसराय में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट? नीतीश सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव..
    Begusarai News

    Greenfield Airport in Begusarai : बेगूसराय में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट? नीतीश सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 12, 2025 9:16 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Greenfield Airport in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Greenfield Airport in Begusarai : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बेगूसराय वासियों को एक बड़ी सौगात मिल सकती है. बताया जा रहा है बेगूसराय में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट (Greenfield Airport in Begusarai) के निर्माण की चर्चा तेज हो गई है. नीतीश सरकार इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी. संसदीय कार्य मंत्री और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा में यह जानकारी दी….

    दरअसल, बिहार विधानसभा में बेगूसराय से बीजेपी विधायक कुंदन कुमार (Begusarai BJP MLA Kundan Kumar) ने जिले में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि- “बेगूसराय में भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जरूरत है. बेगूसराय बिहार का प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र है. यहां बरौनी रिफाइनरी, पेप्सी प्लांट, सुधा डेयरी, थर्मल पावर प्लांट समेत कई बड़े उद्योग मौजूद हैं, साथ ही पर्यटन की दृष्टि से यहां सिमरिया धाम, कावर झील जैसे बड़े धार्मिक स्थल और पर्यटक स्थल हैं, जहां देश-विदेश के पर्यटक आते हैं…”

    बीजेपी विधायक कुंदन कुमार के प्रस्ताव का जवाब देते हुए मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि- “बेगूसराय में अभी एक हवाई अड्डा उपलब्ध है. इसमें रनवे की लंबाई 4000 फीट और चौड़ाई 150 फीट है. मगर यह छोटे विमानों के लिए ही है. मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार की ओर से केंद्र को बेगूसराय में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट (Greenfield Airport in Begusarai) के निर्माण का प्रस्ताव भेज दिया जाएगा…”

    “केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा था कि बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित करने में केंद्र सरकार मदद करेगी. उसी के आधार पर बिहार सरकार ने मुख्य सचिव के माध्यम से बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की संभावनाओं और उपयुक्तता के बारे में अध्ययन करने के बारे में लिखा है. बेगूसराय के लिए अलग से पत्र लिखा जाएगा।”- संसदीय कार्य मंत्री और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी

    क्या होता है ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट

    ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट (Greenfield Airport) का मतलब होता है ऐसी किसी जमीन पर हवाई अड्डा का निर्माण करना, जहां पहले से कोई निर्माण न हुआ हो. मतलब खाली और अविकसित जमीन पर ही ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट (Greenfield Airport) बनाया जाता है. ये एयरपोर्ट भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा…..

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में बनेगा पूर्वी भारत का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट, ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि! जानें- क्या होगा खास..
    Next Article मुस्लिम मेयर का हिंदू से अपील, कहा- ‘होली के दिन मस्जिद से दूर रहें, नमाज के लिए होली को रोके…’
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, मिला ‘Best Performing Model District’ का पुरस्कार..

    September 25, 2026 6:21 pm

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, मिला ‘Best Performing Model District’ का पुरस्कार..

    By सुमन सौरबSeptember 25, 2026 6:21 pm

    Begusarai News : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत बेगूसराय जिले ने राष्ट्रीय स्तर…

    बरौनी CCTV खरीद मामले में जांच कमेटी गठित, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…

    September 24, 2026 2:06 pm

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.