Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : वर्दी का रौब दिखाकर ठगी करने वाली ‘फर्जी लेडी दरोगा’ गिरफ्तार…

    March 2, 2026 6:08 pm

    Begusarai News : होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट; हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई..

    March 2, 2026 1:43 pm

    बेगूसराय में भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना..

    March 2, 2026 10:48 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»कौन हैं बेगूसराय के नए DM श्रीकांत शास्त्री? CM नीतीश के करीबी अधिकारियों में गिने जाते हैं…
    Begusarai News

    कौन हैं बेगूसराय के नए DM श्रीकांत शास्त्री? CM नीतीश के करीबी अधिकारियों में गिने जाते हैं…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 9, 2025 11:19 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai New DM Shrikant Shastri
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai New DM Shrikant Shastri : बिहार सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2012 बैच के IAS अधिकारी श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। वे अब तक औरंगाबाद के डीएम के रूप में कार्यरत थे। अधिसूचना जारी होते ही उन्होंने बेगूसराय में पदभार ग्रहण करने की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

    कौन हैं श्रीकांत शास्त्री?

    मूल रूप से बिहार इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी रहे श्रीकांत शास्त्री को वर्ष 2012 में आईएएस में पदोन्नति मिली थी। नालंदा जिले के निवासी शास्त्री B.Tech और MBA डिग्रीधारक हैं। वे मुंगेर नगर आयुक्त, बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक, किशनगंज के डीएम तथा हाल ही में औरंगाबाद के जिलाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

    दिलचस्प यह भी है कि बेगूसराय में नई जिम्मेदारी मिलने से पहले तुषार सिंगला भी किशनगंज के डीएम थे और उससे पहले वही पद श्रीकांत शास्त्री के पास था।

    तुषार सिंगला जाएंगे फेज-3 ट्रेनिंग पर

    सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों को 5 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में फेज-3 प्रशिक्षण दिया जाना है। इस सूची में आईएएस तुषार सिंगला का नाम भी शामिल है।

    राजनीतिक हलकों में चर्चाएँ तेज

    इधर, बेगूसराय के राजनीतिक महौल में यह चर्चा गर्म है कि हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में मटिहानी सीट पर एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि क्षेत्र में पुल, कैंसर अस्पताल सहित कई विकास योजनाएँ लागू की गई थीं।

    ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार अब इस इलाके को लेकर विशेष रूप से गंभीर है। साथ ही यह भी चर्चा है कि नए डीएम श्रीकांत शास्त्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों में गिने जाते हैं। फिलहाल, जिले की प्रशासनिक कमान नए हाथों में पहुँच चुकी है, और आने वाले दिनों में कई अहम फैसलों पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

    Begusarai New DM Shrikant Shastri DM Shrikant Shastri IAS Shrikant Shastri
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में अपराधियों की हिम्मत तो देखिए! महज 5 मिनट में 1.5 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए..
    Next Article बेगूसराय में ठंड; कोहरे और प्रदूषण का तिहरा हमला! रैन बसेरा बना सहारा, मॉर्निंग वॉकर्स गायब
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : वर्दी का रौब दिखाकर ठगी करने वाली ‘फर्जी लेडी दरोगा’ गिरफ्तार…

    March 2, 2026 6:08 pm

    Begusarai News : होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट; हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई..

    March 2, 2026 1:43 pm

    बेगूसराय में भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना..

    March 2, 2026 10:48 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : वर्दी का रौब दिखाकर ठगी करने वाली ‘फर्जी लेडी दरोगा’ गिरफ्तार…

    By सुमन सौरबMarch 2, 2026 6:08 pm

    Begusarai News : बेगूसराय से जालसाजी का एक अनोखा मामला सामने आया है। मुफ्फसिल थाना…

    Begusarai News : होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट; हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई..

    March 2, 2026 1:43 pm

    बेगूसराय में भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना..

    March 2, 2026 10:48 am

    ईरान में फंसा बेगूसराय का मजदूर: माँ से वीडियो कॉल पर कहा- ‘अम्मी, अगर फोन न लगे तो समझना…

    March 2, 2026 9:28 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.