Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : वर्दी में गांजा पीते चौकीदार का वीडियो वायरल; सुशासन के दावों पर उठे सवाल..

    March 17, 2026 3:49 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में गैस एजेंसियों की सघन जांच, 11 सिलेंडर जब्त; जमाखोरी पर प्रशासन सख्त..

    March 16, 2026 8:22 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में गंगा नदी के ढाब से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी…

    March 16, 2026 2:17 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : वर्दी में गांजा पीते चौकीदार का वीडियो वायरल; सुशासन के दावों पर उठे सवाल..
    Begusarai News

    Begusarai News : वर्दी में गांजा पीते चौकीदार का वीडियो वायरल; सुशासन के दावों पर उठे सवाल..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 17, 2026 3:49 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Video of Watchman Smoking Ganja in Begusarai Goes Viral
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बिहार में पूर्ण नशाबंदी के दावों के बीच बेगूसराय से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पुलिस प्रशासन की साख पर बट्टा लगा दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कानून की रक्षा का जिम्मा संभालने वाला एक चौकीदार बीच बाजार वर्दी पहनकर सरेआम गांजा पीते नजर आ रहा है।

    चाय की दुकान पर लगा नशे का दरबार

    मिली जानकारी के अनुसार, मामला बखरी थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान चौकीदार नंदकिशोर पासवान के रूप में हुई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पासवान एक चाय की दुकान पर कुछ लोगों के साथ बैठे हैं। हाथ में चिलम थामे और वर्दी की मर्यादा को ताक पर रखकर वे बेफिक्र होकर गांजा खींच रहे हैं और नशे की खुमारी में झूमते दिख रहे हैं।

    ‘सेटलमेंट’ की कोशिश और वायरल वीडियो

    वीडियो में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। नशाखोरी के दौरान वहां मौजूद कुछ युवक मामले को रफा-दफा करने या ‘सेटलमेंट’ करने की बात भी कह रहे हैं। हालांकि, इसी बीच किसी ने चुपके से इस पूरी हरकत को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इंटरनेट पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

    नशाबंदी कानून पर गंभीर सवाल

    यह घटना बिहार सरकार के उस नशाबंदी कानून को चुनौती दे रही है, जिसे सफल बनाने के लिए पुलिस दिन-रात छापेमारी का दावा करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कानून का पालन कराने वाले जिम्मेदार कर्मी ही नशे की गिरफ्त में होंगे, तो आम जनता से नियमों के पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

    Begusarai news Begusarai police Video of Watchman Smoking Ganja Goes Viral in Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में गैस एजेंसियों की सघन जांच, 11 सिलेंडर जब्त; जमाखोरी पर प्रशासन सख्त..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेगूसराय में गैस एजेंसियों की सघन जांच, 11 सिलेंडर जब्त; जमाखोरी पर प्रशासन सख्त..

    March 16, 2026 8:22 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में गंगा नदी के ढाब से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी…

    March 16, 2026 2:17 pm

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : वर्दी में गांजा पीते चौकीदार का वीडियो वायरल; सुशासन के दावों पर उठे सवाल..

    By सुमन सौरबMarch 17, 2026 3:49 pm

    Begusarai News : बिहार में पूर्ण नशाबंदी के दावों के बीच बेगूसराय से एक ऐसी…

    Begusarai News : बेगूसराय में गैस एजेंसियों की सघन जांच, 11 सिलेंडर जब्त; जमाखोरी पर प्रशासन सख्त..

    March 16, 2026 8:22 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में गंगा नदी के ढाब से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी…

    March 16, 2026 2:17 pm

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.