पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली Vande Bharat हफ्ते में कितने दिन चलेगी; जानें टाइमिंग, किराया और स्टॉपेज

New Jalpaiguri-Patna Vande Bharat Train : करीब लंबे अरसे के बाद से बेगूसराय जिला वासियों को भी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की सौगात मिल चुकी है। पिछले कई सालों से यह हाई स्पीड प्रीमियम ट्रेन चलाने की मांग उठ रही थी। मौजूदा समय में बेगूसराय रेलवे स्टेशन (Begusarai Railway Station) से न्यू जलपाईगुड़ी-पटना भगवा रंग वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। जो बेगूसराय से महज 2 घंटे 12 मिनट में ही राजधानी पटना पहुंचा देती है।

ऐसे में आज आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से बेगूसराय से पटना और बेगूसराय से न्यू जलपाईगुड़ी सहित सभी स्टेशन तक का वंदे भारत ट्रेन का किराया और यह भी बताएंगे कि यह हाई स्पीड ट्रेन किस स्टेशन पर कितना देर रूकती है। और इसमें रेल यात्रियों को क्या-क्या सुविधा मिलेगी?

180 डिग्री घूमने वाला सीट

आपको बता दे की इस हाई स्पीड ट्रेन में दोनों तरफ ड्राइवर कोच है। ट्रेन की दिशा बदलने में इंजन चेंज करने की जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही इसमें ऑटोमेटिक दरवाजा भी है, जो ट्रेन खुलने से पहले ऑटोमेटिक दरवाजा बंद हो जाता है। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाला सीट लगाया गया है। जिस दिशा में यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन सफर करेगा उसे दिशा में यात्री अपने सीट को आसानी से घुमा सकते हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस

बता दे की न्यू जलपाईगुड़ी-पटना हाई स्पीड ट्रेन के हर कोच में CCTV कैमरा, Wi-Fi की सुविधा, फायर सेंसर लगाया गया है। हर कोच में 2 डिस्प्ले और स्पीकर लगाया गया है। डिस्प्ले पर वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार कितनी है यह जानकारी हमेशा मिलती रहती है, इससे साथ ही अगला स्टेशन कौन-सा है यह जानकारी डिस्प्ले और ऑडियो के माध्यम से रेल यात्रियों को मिलेगी। किसी इमरजेंसी स्थिति में लोको पायलट इंटेलिजेंट ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह ट्रेन किस स्टेशन पर कितनी देर रुकेगी

गाड़ी संख्या 22233 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से 05.15 बजे खुलकर 06.15 बजे किशनगंज में 2 मिनट रुकेगी। फिर 07.45 बजे कटिहार में 5 मिनट रुकेगी। 08.35 बजे नवगछिया में भी 2 मिनट, 09.30 बजे खगड़िया में 2 मिनट, 09.58 बजे बेगुसराय में 2 मिनट 11.43 बजे पटना साहिब रुकते हुए 12.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 22234 पटना टू न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन पटना से 13.00 बजे खुलकर 13.12 बजे पटना साहिब फिर सीधे 15.18 बजे बेगुसराय, 15.48 बजे खगड़िया, 16.33 बजे नवगछिया, 17.35 बजे कटिहार जंक्शन, फिर 18.44 बजे किशनगंज रुकते हुए रात के 20.00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

NEW JALPAIGURI- PATNA JN Route

Train No 22233 Vande Bharat Exp

S.N.Station CodeStation NameArrival TimeDeparture TimeHalt Time(In minutes)Distance
1NJPNEW JALPAIGURI05:150
2KNEKISHANGANJ06:1506:1702:0088
3KIRKATIHAR JN07:4507:5005:00184
4NNANAUGACHIA08:3508:3702:00241
5KGGKHAGARIA JN09:3009:3202:00308
6BGSBEGU SARAI09:5810:0002:00348
7PNCPATNA SAHEB11:4311:4502:00461
8PNBEPATNA JN12:10471

PATNA JN NEW JALPAIGURI

Train No 22233 Vande Bharat Exp

S.N.Station CodeStation NameArrival TimeDeparture TimeHalt Time(In minutes)Distance
1PNBEPATNA JN13:000
2PNCPATNA SAHEB13:1213:1402:0010
3BGSBEGU SARAI15:1815:2002:00124
4KGGKHAGARIA JN15:4815:5002:00164
5NNANAUGACHIA16:3316:3502:00231
6KIRKATIHAR JN17:3517:4005:00288
7KNEKISHANGANJ18:4418:4602:00384
8NJPNEW JALPAIGURI20:00471

22233/34 न्यू जलपाईगुड़ी- पटना वंदे भारत ट्रेन किराया

चेयर कार (AC Chair car (CC) :-

  • बेगूसराय से पटना : 485
  • न्यू जलपाईगुड़ी से बेगूसराय : 975
  • न्यू जलपाईगुड़ी से पटना : 1180

विशिष्ट चेयर कार (Exec. Chair Car (EC) :-

  • बेगूसराय से पटना : 930
  • न्यू जलपाईगुड़ी से बेगूसराय : 1840
  • न्यू जलपाईगुड़ी से पटना : 2245