Thursday, July 4, 2024
Begusarai News

बेगूसराय में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को दी गई श्रद्धांजलि…

Desk : गुरुवार को भाजपा ग्रामीण मंडल तेघड़ा द्वारा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू कि अध्यक्षता में पुर्व विधायक ललन कुंवर के पिढौली स्थित आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, बिहार सरकार के पुर्व उप मुख्यमंत्री , पुर्व राज्य सभा सांसद स्वर्गीय शुशील कुमार मोदी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

मौके पर पुर्व विधायक ललन कुंवर , मंडल उपाध्यक्ष द्वय राम कुमार एवं विजय कुमार सिंह , पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिला संयोजक सह पिढौली मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज प्रसून, पंचायतीराज प्रकोष्ठ मंडल संयोजक सन्दीप कुमार लोली , पिढौली उप मुखिया विक्रम कुमार झा , संजीव कुमार झा जी , प्रवीण कुमार , अमरनाथ राय , शंभू रंजन सिंह , रामाज्ञा सिंह , अशोक चौधरी , दया राम चौधरी , सूर्यदेव सिंह , मोहित चौधरी , अमरेंद्र कुमार पिंकु , विकाश कुमार , जयमन्त कुमार सहित दार्ज्नो कार्यकर्ता उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।