Thursday, July 25, 2024
Begusarai News

बेगूसराय में होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं! चप्पे-चप्पे पर रहेगी जिला प्रशासन की नजर…..

होली 2024 के त्योहार पर शांति बनाए रखने के लिए बेगूसराय पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। होली पर्व के अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। खासकर, जिला प्रशासन की ओर से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही, सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश यानी मैसेज भेजने वालों पर नजर रखने के लिए साइबर सेल एक्टिव रहेगा।

इस बात की जानकारी बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा व एसपी मनीष कुमार ने कहीं। डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि शराब पीने वाले व इसका अवैध कारोबार करने वाले लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आगे उन्होंने मद्य निषेध अधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस द्वारा गश्ती की जाएगी।

डीएम रोशन कुशवाहा ने लोगों से होलिका दहन को लेकर सजग रहने का अनुरोध किया। कहा कि अभी लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। ऐसे में होली पर कोई कार्यक्रम करते हैं तो जिला प्रशासन से इसकी अनुमति अवश्य ले लें। आगे उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दमकल का टैंकर पानी से भरे रखने का निर्देश दिया।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।