Munger Bridge Latest Update

श्रीकृष्ण सेतु की होगी जांच ; बंद रहेगा यातायात: मुंगेर और भागलपुर जाने वालों के लिए जरूरी खबर..

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Munger Bridge Latest Update : अगर आप भी हाल ही में बेगूसराय से मुंगेर या फिर भागलपुर आने-जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल, मुंगेर पुल यानी श्रीकृष्ण सेतु पर एक बार फिर से वैज्ञानिक जांच की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। NHAI ने इस जांच को लेकर एक आधिकारिक सूचना जारी की है।

क्यों हो रही है जांच?

आपको बता दे की श्रीकृष्ण सेतु को चालू हुए 4 साल हो चुके हैं और इस दौरान इस पुल पर लगातार गाड़ियों की आवाजाही होती रही है। लेकिन, अब एक बार फिर से इसकी मजबूती और ट्रैफिक लोड सहने की क्षमता को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। इसी वजह से NHAI ने दोबारा वैज्ञानिकों की टीम को बुलाकर इसकी गहराई से जांच कराने का फैसला लिया है।

जांच कब और कैसे होगी?

जानकारी के अनुसार, श्रीकृष्ण सेतु जांच के लिए चेन्नई से 16 वैज्ञानिकों की एक विशेषज्ञ टीम बिहार पहुंचेगी। यह टीम दो वरिष्ठ वैज्ञानिकों के नेतृत्व में काम करेगी। इस जांच के चलते 4 जून और 7 जून को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

कैसे की जाएगी जांच?

  • पहला चरण : पुल पर एक साथ 45 से 48 टन वजनी 9 भारी ट्रक (हाइवा) चढ़ाए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह देखना है कि जब अधिकतम भार एक साथ पुल पर हो, तो उसकी क्या प्रतिक्रिया होती है।
  • दूसरा चरण : इसके बाद तीन लोडेड ट्रकों को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुल पर चलाया जाएगा, जिससे यह जाना जा सके कि गति का पुल पर कैसा प्रभाव पड़ता है।
  • तीसरा चरण : पुल के नीचे बांस के सहारे मशीनें लगाई जाएंगी, जो यह मापेंगी कि रोजाना वाहनों के गुजरने से पुल की नींव और संरचना पर क्या असर होता है।

पहले भी हो चुकी है जांच

इससे पहले जनवरी 2024 में श्रीकृष्ण सेतु के मुंगेर वाले हिस्से की तकनीकी जांच की गई थी। उस दौरान भी कुछ तकनीकी पहलुओं की जांच की गई थी, लेकिन अब पूरे पुल की दोबारा और गहराई से जांच की जा रही है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि पुल की संरचना को लेकर कुछ चिंताएं बनी हुई हैं, जिनका समाधान करना जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now