Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय में गैस एजेंसियों की सघन जांच, 11 सिलेंडर जब्त; जमाखोरी पर प्रशासन सख्त..

    March 16, 2026 8:22 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में गंगा नदी के ढाब से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी…

    March 16, 2026 2:17 pm

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…
    Begusarai News

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबFebruary 23, 2026 6:27 pmUpdated:February 23, 2026 6:29 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Indian Oil Corporation Limited
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Indian Oil Corporation Limited की बरौनी रिफाइनरी की सुरक्षा तथा पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति को लेकर सदर अनुमंडल प्रशासन ने निषेधाज्ञा की अवधि बढ़ा दी है। सदर एसडीओ अनिल कुमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत पहले 23 फरवरी तक लागू निषेधाज्ञा को अब 6 मार्च की सुबह 6 बजे तक प्रभावी कर दिया गया है।

    यह निषेधाज्ञा बरौनी रिफाइनरी के गेट संख्या 3D, 4A, 01B तथा रिफाइनरी टाउनशिप के आसपास 500 गज की परिधि में लागू रहेगी। प्रशासन के अनुसार, रिफाइनरी प्रबंधन की ओर से सूचना दी गई है कि विस्तार परियोजना BR-09 के अंतर्गत कार्यरत कुछ संविदा मजदूर रिफाइनरी गेटों के समक्ष आंदोलन की योजना बना रहे हैं।

    एसडीओ ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी एक सार्वजनिक उपयोगिता उद्योग है। इसके संचालन में किसी भी प्रकार का व्यवधान न केवल जिले बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन यह आदेश जारी किया गया है।

    आदेश के तहत निर्धारित क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी व्यक्ति को लाठी, भाला, शस्त्र अथवा किसी भी प्रकार के अग्नेयास्त्र के साथ क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। साथ ही 500 मीटर की परिधि में धरना, प्रदर्शन, जुलूस या पिकेटिंग पूरी तरह निषिद्ध रहेगी। किसी मान्यता प्राप्त यूनियन को अपनी मांगें रखने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

    अनुमंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधि-सम्मत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जारी आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, संबंधित थाना प्रभारियों एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

    Barauni Refinery Barauni Refinery News Barauni Refinery protest Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…
    Next Article बेगूसराय में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : जनवरी में 1.63 करोड़ का जुर्माना, स्कूली परिवहन पर बड़ा फैसला…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेगूसराय में गैस एजेंसियों की सघन जांच, 11 सिलेंडर जब्त; जमाखोरी पर प्रशासन सख्त..

    March 16, 2026 8:22 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में गंगा नदी के ढाब से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी…

    March 16, 2026 2:17 pm

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में गैस एजेंसियों की सघन जांच, 11 सिलेंडर जब्त; जमाखोरी पर प्रशासन सख्त..

    By सुमन सौरबMarch 16, 2026 8:22 pm

    Begusarai News : पश्चिम एशिया के देशों में जारी युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों और…

    Begusarai News : बेगूसराय में गंगा नदी के ढाब से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी…

    March 16, 2026 2:17 pm

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm

    Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…

    March 15, 2026 3:31 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.