Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Begusarai News : बेगूसराय को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प: 10 फरवरी से शुरू होगा महाअभियान

    February 2, 2026 6:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»अहमदाबाद प्लेन हादसे में बेगूसराय के रितेश मलबे से ज़िंदा निकला, अमित शाह ने की मुलाकात..
    Begusarai News

    अहमदाबाद प्लेन हादसे में बेगूसराय के रितेश मलबे से ज़िंदा निकला, अमित शाह ने की मुलाकात..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 14, 2025 1:27 pmUpdated:June 14, 2025 3:38 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Ahmedabad Plane Crash
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे की मार्मिक गूंज अब बेगूसराय तक पहुंच गई है। वजह है चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के मेहदा शाहपुर गांव का 24 वर्षीय रितेश शर्मा, जो इस प्लेन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    हादसे के वक्त कैंटीन में था रितेश

    बेगूसराय के रितेश शर्मा अहमदाबाद स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वह डॉक्टर बनने के सपने के साथ 2023 में नीट (NEET) परीक्षा पास कर गुजरात पहुंचा था। हादसे के वक्त रितेश अपने कुछ दोस्तों के साथ कॉलेज कैंटीन में खाना खा रहा था। तभी आसमान से आई आफत ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। विमान की इमारत से टक्कर के बाद जबरदस्त धमाका हुआ और कैंटीन की छत भरभराकर गिर गई। इस दौरान मेस में खाना खा रहे 4-5 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन रितेश की किस्मत थोड़ी अच्छी थी, वह ज़िंदा बच गया। हालांकि, उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसका एक पैर फ्रैक्चर हो चुका है।

    मां की आंखों से छलकते शब्द

    घटना की खबर मिलते ही रितेश की मां ने बताया कि-

    “अनजान से नंबर से मुझे एक कॉल आया है। पहले पूछा गया कि क्या रितेश के पेरेंट्स बोल रहे हैं, तो मैंने कहा कि हां। फिर जवाब आया कि एक हादसा हो गया है, जिसमें उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। हम उसे अस्पताल में भर्ती करवाने जा रहे हैं।”

    अमित शाह ने की मुलाकात, बढ़ाया हौसला

    इस हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर रितेश से मुलाकात की। उन्होंने उसकी हालत पूछी, परिजनों से बात की और मुश्किल घड़ी में उसे मानसिक संबल और हौसला दिया। यह मुलाकात रितेश और उसके परिवार के लिए भावनात्मक रूप से बड़ी राहत बनी।

    पहले ही खो चुका है एक बेटा

    रितेश के परिवार पर दुखों का पहाड़ पहले से ही टूटा हुआ है। उसके बड़े भाई की कुछ साल पहले सड़क हादसे में मृत्यु हो चुकी है। अब जब रितेश के साथ यह हादसा हुआ, तो परिवार पूरी तरह सदमे में है। मां-बाप को डर सता रहा है कि कहीं वे एक और बेटे को ना खो दें। मगर इसी बीच ईश्वर का शुक्र मना रहे हैं कि रितेश की जान बच गई।

    पिता ज़मीन बेचकर बेटे को भेजा था पढ़ने

    रितेश के पिता ललन शर्मा पेशे से एक साधारण कारपेंटर हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। लेकिन बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना इतना बड़ा था कि उन्होंने अपनी सारी ज़मीन बेच दी और कर्ज लेकर उसकी पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं। गांव वालों की माने तो ललन शर्मा दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि उनका बेटा किसी दिन “डॉ. रितेश शर्मा” बनकर उनका सिर गर्व से ऊंचा करे। मगर अब ये सपना और भी कठिन हो गया है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाबर टाल में चेकडैम निर्माण पर बवाल: वैज्ञानिक तथ्यों की अनदेखी या खेतों की बर्बादी की तैयारी?
    Next Article विश्व रक्तदाता दिवस पर बेगूसराय में हुआ भव्य रक्तदान शिविर, 100 लोगों ने किया रक्तदान
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Begusarai News : बेगूसराय को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प: 10 फरवरी से शुरू होगा महाअभियान

    February 2, 2026 6:12 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    By सुमन सौरबFebruary 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : बेगूसराय पुलिस ने खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में हुई नर्सिंग छात्र की हत्या…

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Begusarai News : बेगूसराय को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प: 10 फरवरी से शुरू होगा महाअभियान

    February 2, 2026 6:12 pm

    बेगूसराय : लेट पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश, परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा..

    February 2, 2026 1:03 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.