Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में LPG आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर: कालाबाजारी करने वालों पर होगी ‘धारा 7’ के तहत कार्रवाई

    March 25, 2026 5:16 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार : पोस्टमार्टम रूम से शव का पैर लेकर भागा कुत्ता…

    March 25, 2026 3:10 pm

    Begusarai News : चैती नवरात्र व रामनवमी को लेकर बेगूसराय प्रशासन अलर्ट! डीजे और हथियारों पर पूर्ण रोक

    March 25, 2026 2:13 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»चेरिया बरियारपुर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, मंदिर समिति की अहम बैठक आयोजित…
    Begusarai News

    चेरिया बरियारपुर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, मंदिर समिति की अहम बैठक आयोजित…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबFebruary 10, 2026 7:20 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Cheria Bariarpur
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Cheria Bariarpur News : चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर घाट स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 6 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मंदिर समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मेले की समग्र व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक की अध्यक्षता शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिंह ने की। बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए समुचित पार्किंग, साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही प्रशासन से सहयोग लेने, मेडिकल सुविधा की उपलब्धता और आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी।

    समिति अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिंह ने जानकारी दी कि महाशिवरात्रि मेला 14 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जिससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहेगा।

    कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है

    14 फरवरी: 1500 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा

    15 फरवरी: जलाभिषेक, मेले का उद्घाटन, संध्या आरती एवं रात्रि में विदेशिया नाच

    16 फरवरी: विदेशिया नाच का आयोजन

    17 फरवरी: आनंद राज एवं पल्लवी झा द्वारा भव्य जागरण, अनिल महाकाल द्वारा झांकी प्रस्तुति

    18 फरवरी: विकास भोजपुरिया एवं नेहा राज द्वारा स्टार नाइट शो

    19 फरवरी: सुर संग्राम विजेता मोहन राठौर एवं खुशी कक्कर द्वारा स्टार नाइट शो

    मेले में श्रद्धालुओं और दर्शकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, मीना बाजार तथा अन्य आकर्षक स्टॉल की भी व्यवस्था की गई है।

    बैठक में शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिंह, संयोजक सुरेंद्र कुशवाहा, सचिव होरिल मोची, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, संरक्षक मंडल सदस्य राम प्रवेश महतो, शशिकांत मेहता, संजय राय, मनोज गुप्ता, रामशंकर शर्मा, सुरेश कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, सज्जन यादव, गुलशन कुमार, सत्यनारायण महतो सहित समिति के कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं और प्रशासन व समिति को सहयोग प्रदान करें।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Cheria Bariarpur
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बदहाली के आंसू रो रहा निपनिया ; 4 साल से जलजमाव, पार्षद और सिस्टम के बीच उलझी जनता
    Next Article बेगूसराय सदर अस्पताल के ICU में तड़पते बच्चे को नहीं लगाया कैथेटर, निजी स्टाफ बुलाने को मजबूर हुए परिजन
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में LPG आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर: कालाबाजारी करने वालों पर होगी ‘धारा 7’ के तहत कार्रवाई

    March 25, 2026 5:16 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार : पोस्टमार्टम रूम से शव का पैर लेकर भागा कुत्ता…

    March 25, 2026 3:10 pm

    Begusarai News : चैती नवरात्र व रामनवमी को लेकर बेगूसराय प्रशासन अलर्ट! डीजे और हथियारों पर पूर्ण रोक

    March 25, 2026 2:13 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में LPG आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर: कालाबाजारी करने वालों पर होगी ‘धारा 7’ के तहत कार्रवाई

    By सुमन सौरबMarch 25, 2026 5:16 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में घरेलू रसोई गैस (LPG) की सुचारू आपूर्ति और पारदर्शिता सुनिश्चित…

    बेगूसराय सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार : पोस्टमार्टम रूम से शव का पैर लेकर भागा कुत्ता…

    March 25, 2026 3:10 pm

    Begusarai News : चैती नवरात्र व रामनवमी को लेकर बेगूसराय प्रशासन अलर्ट! डीजे और हथियारों पर पूर्ण रोक

    March 25, 2026 2:13 pm

    बेगूसराय में सनसनी : रील बनाने के शौकीन 14 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, बहियार में मिला शव..

    March 24, 2026 8:34 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.