Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Begusarai News : बेगूसराय को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प: 10 फरवरी से शुरू होगा महाअभियान

    February 2, 2026 6:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय सदर अस्पताल की लापरवाही ने ली मासूम की जान, सांप के काटने के बाद भटकती रही मां, नहीं मिला इलाज..
    Begusarai News

    बेगूसराय सदर अस्पताल की लापरवाही ने ली मासूम की जान, सांप के काटने के बाद भटकती रही मां, नहीं मिला इलाज..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 10, 2025 2:17 pmUpdated:June 10, 2025 2:30 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai News : एक बार फिर बेगूसराय सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां डॉक्टर और स्टाफ की बड़ी लापरवाही ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। दरअसल, सांप के काटने के बाद एक मां अपने बेटे को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की उदासीनता के कारण बच्चे की जान नहीं बच सकी। इलाज के अभाव में मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां अस्पताल परिसर में अपने बच्चे को लेकर मदद की गुहार लगाती रही।

    सांप काटने के बाद तुरंत पहुंचा सदर अस्पताल

    मृतक मासूम की पहचान पोखरिया निवासी शंभू कुमार के बेटे अमरजीत कुमार (उम्र करीब 6 साल) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 बजे अमरजीत अपनी दादी की दुकान पर गया था, जहां किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, ताकि समय रहते इलाज मिल सके।

    नहीं मिला तत्काल इलाज

    परिजनों का आरोप है कि बच्चे को अस्पताल लाने के बावजूद न तो किसी डॉक्टर ने तत्काल इलाज शुरू किया और न ही कोई नर्स या स्टाफ सहयोग को आगे आया। मासूम की मां अस्पताल में इलाज के लिए इधर-उधर दौड़ती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। अस्पताल कर्मी कभी बच्चे को ऊपर भेजते, कभी नीचे लेकिन इलाज शुरू नहीं हुआ।

    तड़प-तड़प कर चली गई जान

    इलाज में देरी और अव्यवस्था के कारण कुछ ही देर में मासूम की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बावजूद बेसुध मां अपने मृत बेटे को लेकर स्ट्रेचर पर अस्पताल परिसर में मदद की उम्मीद में घूमती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। परिजनों ने सदर अस्पताल प्रशासन पर सीधा आरोप लगाया है कि यदि समय पर सही इलाज मिल जाता, तो अमरजीत की जान बच सकती थी। लेकिन डॉक्टरों की घोर लापरवाही और अस्पताल की व्यवस्था की बदहाली ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली।

    स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर भी उठे सवाल

    आपको बता दे की यह कोई पहली घटना नहीं है, जब इलाज के अभाव में किसी मरीज की जान गई हो। बेगूसराय सदर अस्पताल में लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैये की कई शिकायतें पहले भी आ चुकी हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अब सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस घटना से कोई सबक लेगा या फिर यह मामला भी बाकी मामलों की तरह रफा दफा कर देगा।

    आखिर कब तक आम जनता को सरकारी अस्पतालों में लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर चुकानी होगी?

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Article“डॉक्टर साहब, मेरी पत्नी लौटा दो..” बेगूसराय के निजी अस्पताल की लापरवाही से शिक्षिका और नवजात की मौत…
    Next Article बिहार सरकार का एक्शन : सीएचसी बरौनी के दंत चिकित्सक डॉ. अनुपम कुमार बर्खास्त, जानें- वजह..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Begusarai News : बेगूसराय को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प: 10 फरवरी से शुरू होगा महाअभियान

    February 2, 2026 6:12 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    By सुमन सौरबFebruary 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : बेगूसराय पुलिस ने खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में हुई नर्सिंग छात्र की हत्या…

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Begusarai News : बेगूसराय को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प: 10 फरवरी से शुरू होगा महाअभियान

    February 2, 2026 6:12 pm

    बेगूसराय : लेट पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश, परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा..

    February 2, 2026 1:03 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.