Begusarai News

बेगूसराय की सातों सीटों पर जीत का दावा NDA ने ठोका, सुरेंद्र मेहता महागठबंधन को खूब सुनाया

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Begusarai News : बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच महागठबंधन की रणनीति को लेकर सियासत गरमा गई है। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जब पत्रकारों ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, तो राहुल गांधी ने सीधा जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने केवल महागठबंधन की मजबूती पर जोर दिया। उनके इस रुख ने विपक्षी खेमे में हलचल बढ़ा दी है।

इसी मुद्दे पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “लालू यादव कांग्रेस और राहुल गांधी को मानने को तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस तेजस्वी यादव को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। यही वजह है कि महागठबंधन के भीतर घमासान मचा हुआ है।”

मंत्री मेहता ने कहा कि एनडीए ने इस बार विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। कार्यकर्ताओं के बीच “225 और फिर से नीतीश” का नारा गूंज रहा है। मेहता ने दोहराया कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा और मुख्यमंत्री पद की बागडोर भी उन्हीं के हाथों में रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले की सातों सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करने को पूरी तरह आश्वस्त है। जबकि, महागठबंधन को एक भी सीट नहीं आएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now