Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…

    March 15, 2026 3:31 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm

    लोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी

    March 14, 2026 6:28 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में गहन पुनरीक्षण की पोल खुली- मतदाता सूची में दर्जनों मृत लोगों के नाम शामिल..
    Begusarai News

    बेगूसराय में गहन पुनरीक्षण की पोल खुली- मतदाता सूची में दर्जनों मृत लोगों के नाम शामिल..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 4, 2025 10:07 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय में गहन पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची पर सवाल खड़े हो गए हैं। साहेबपुरकमाल विधानसभा के सदानंदपुर गांव के मतदान केंद्र संख्या 107 पर दर्जनों ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनकी मौत सालों पहले हो चुकी है, फिर भी उनका नाम सूची में दर्ज है। यह खुलासा न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

    मृतकों के नाम सूची में दर्ज

    सदानंदपुर गांव के क्रमांक संख्या 177 पर शांति देवी, पति राम स्वागरथ सिंह का नाम दर्ज है, जबकि उनका निधन जून 2012 में हो गया था। इसी तरह क्रमांक 418 पर कृष्णा देवी और 419 पर उनके पति चक्रधर सिंह का नाम सूची में है, लेकिन दोनों की मौत क्रमशः 2014 और 2018 में हो चुकी है। क्रमांक 325 पर बेगट तांती और 326 पर उनकी पत्नी जगतारी देवी का नाम है, जिनका निधन 7-8 वर्ष पहले हो गया था। वहीं क्रमांक 523 पर प्रेम कुमार सिंह का नाम मौजूद है, जबकि इनका निधन हाल ही में, जुलाई 2024 में हो चुका है। क्रमांक 536 पर अभिनंदन कुमार सिंह का नाम भी सूची में शामिल है, जबकि इनकी मृत्यु भी कई साल पहले हो चुकी है।

    क्या यही है गहन पुनरीक्षण?

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ मतदान केंद्र संख्या 107 पर ही दो दर्जन से ज्यादा मृतकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। यह तब है जब बेगूसराय जिले में करीब 1 लाख 68 हजार मतदाताओं का नाम पुनरीक्षण के दौरान हटाया गया है। इसके बावजूद मृत व्यक्तियों के नाम सूची में होना यह साबित करता है कि पुनरीक्षण कार्य में भारी चूक हुई है।

    अब भी समय है सुधार का

    हालांकि, प्रशासन ने एक माह का मौका दिया है। 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक सभी प्रखंडों में विशेष शिविर लगाए गए हैं, जहां लोग आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान मतदाता अपने नाम सूची में जुड़वाने या कटवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेरिया बरियारपुर में दर्दनाक हादसा: चारा लाने गईं दो किशोरियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
    Next Article बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप से 50 लाख की बड़ी चोरी, जांच में जुटी पुलिस…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm

    लोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी

    March 14, 2026 6:28 am

    Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन के आसपास से 266 अवैध झोपड़ियां और दुकानें हटाई गईं…

    March 13, 2026 8:47 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Manjhaul News

    Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…

    By Mahesh BhartiMarch 15, 2026 3:31 pm

    Manjhaul News : मंझौल के मेहदा शाहपुर निवासी पूर्व कम्युनिस्ट नेता, लेखक और बुद्धिजीवी जनार्दन…

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm

    लोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी

    March 14, 2026 6:28 am

    Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन के आसपास से 266 अवैध झोपड़ियां और दुकानें हटाई गईं…

    March 13, 2026 8:47 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.