Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    February 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»श्रीकृष्ण सेतु पर हुआ भार परीक्षण : मजबूती के लिए वैज्ञानिकों की गहन जांच, 5 घंटे तक बंद रहा यातायात..
    Begusarai News

    श्रीकृष्ण सेतु पर हुआ भार परीक्षण : मजबूती के लिए वैज्ञानिकों की गहन जांच, 5 घंटे तक बंद रहा यातायात..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 4, 2025 7:28 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Shri Krishna Setu
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Shri Krishna Setu : बेगूसराय और मुंगेर को जोड़ने वाला श्रीकृष्ण सेतु एक बार फिर तकनीकी जांच और भार परीक्षण के कारण सुर्खियों में है। बुधवार को सेतु पर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक यातायात को पूरी तरह से रोक दिया गया। इस दौरान यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

    चेन्नई से आई वैज्ञानिकों की टीम कर रही जांच

    इस पूरे परीक्षण की जिम्मेदारी सीएसआईआर-स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर (SERC), चेन्नई को सौंपी गई है। डॉ. श्रीनिवासन और डॉ. एम. कुमारस्वामी के नेतृत्व में 20 सदस्यीय वैज्ञानिकों की टीम पुल के ऊपरी और निचले हिस्सों की बारीकी से जांच कर रही है। परीक्षण के दौरान स्पैन, गार्डर और संपूर्ण ढांचे की मजबूती का परीक्षण किया गया, ताकि यह आकलन किया जा सके कि पुल वर्तमान और भविष्य में कितने भार को सुरक्षित रूप से वहन कर सकता है।

    9 हाईवा ट्रकों से डाला गया कुल 441 टन भार

    जांच प्रक्रिया में कुल 9 हाईवा ट्रकों का उपयोग किया गया। प्रत्येक ट्रक में 49 टन गिट्टी लादी गई, जिससे कुल भार 441 टन तक पहुंच गया। इन ट्रकों को पुल के अलग-अलग हिस्सों पर विशेष रूप से तय की गई जगहों पर खड़ा किया गया, जिससे विभिन्न बिंदुओं पर दबाव और कंपन को मापा जा सके। जांच का उद्देश्य यह था कि उच्च भार के गुजरने पर पुल की संरचना में कंपन, झुकाव या दरार जैसी कोई कमजोरी तो नहीं आ रही है, और यदि है, तो उसे समय रहते सुधारा जा सके।

    विशेष उपकरणों से की गई जांच

    भार परीक्षण के दौरान पुल के नीचे बांसों की मदद से विशेष उपकरण लगाए गए थे, जो पुल में कंपन और दबाव के स्तर को डिजिटल सेंसर्स और डेटा लॉगर के जरिए रिकॉर्ड कर रहे थे। इन आंकड़ों के आधार पर वैज्ञानिक यह तय करेंगे कि श्रीकृष्ण सेतु भविष्य में भी भारी यातायात को सुरक्षित रूप से वहन करने में सक्षम है या नहीं।

    NHAI के अनुसार सुरक्षित सीमा में रहा परीक्षण

    पुल की अधिकतम भार क्षमता 110 टन प्रति वाहन और न्यूनतम 55 टन निर्धारित की गई है। इस लिहाज से जांच के दौरान उपयोग किए गए सभी वाहनों का भार निर्धारित तकनीकी मानकों के भीतर था। यह परीक्षण न केवल वर्तमान सुरक्षा का आकलन करने के लिए जरूरी था, बल्कि पुल की भविष्य की कार्यक्षमता और संरचनात्मक जीवन को सुनिश्चित करने में भी मददगार होगा। – NHAI के साइट इंचार्ज नीतीश कुमार

    परीक्षण के चलते 5 घंटे तक यातायात पूरी तरह बंद रहा, जिससे बेगूसराय और मुंगेर के बीच आवाजाही कर रहे यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में दो बहुप्रतीक्षित रोड ओवरब्रिज निर्माण को मिली मंजूरी, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर…
    Next Article बेगूसराय के शाम्हो में 7 करोड़ की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    February 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    By सुमन सौरबFebruary 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : कस्टम विभाग और बरौनी आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के…

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Begusarai News : बेगूसराय को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प: 10 फरवरी से शुरू होगा महाअभियान

    February 2, 2026 6:12 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.