Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में ढहा लाल किला : वामपंथियों का 60 साल का वर्चस्व खत्म, सातों सीटों पर हार..
    Begusarai News

    बेगूसराय में ढहा लाल किला : वामपंथियों का 60 साल का वर्चस्व खत्म, सातों सीटों पर हार..

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiNovember 18, 2025 11:37 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Leftism in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Desk : कभी बिहार का ‘लेनिनग्राड’ और ‘मास्को’ कहे जाने वाले बेगूसराय में इस बार वामदलों का लाल झंडा पूरी तरह अनफ़िट साबित हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में जिले से एक भी वामपंथी विधायक नहीं जीत सका। 7 विधानसभा क्षेत्रों वाले बेगूसराय में 5 सीटें एनडीए और 2 सीटें राजद के खाते में गईं। इनमें 3 पर भाजपा, जबकि एक-एक सीट जदयू और लोजपा ने जीती।

    लगभग 60 वर्षों से जिले की राजनीति में प्रभावी भूमिका निभाने वाले वामपंथियों को जनता ने लगातार दूसरी बार नकार दिया। इससे पहले 2015 में भी जिले से एक भी वामपंथी विधायक नहीं चुना गया था।

    बेगूसराय में वामपंथ का लंबा इतिहास, लेकिन अब ढलान

    बेगूसराय में वामपंथियों का उदय प्रथम आम चुनाव के तुरंत बाद 1956 के उपचुनाव में हुआ, जब चंद्रशेखर सिंह उत्तर भारत के हिंदी बेल्ट से पहले कम्युनिस्ट विधायक बने। 1957 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 1962 में तेघड़ा से शानदार वापसी करते हुए उन्होंने जिले में वामपंथ की नींव मजबूत कर दी।

    इसके बाद तेघड़ा सीपीआई का लगातार गढ़ बना रहा और 2010 तक यहाँ से हमेशा सीपीआई के ही विधायक चुने जाते रहे। 2010 और 2015 में यह सीट क्रमशः भाजपा और राजद के हिस्से में गई। 2020 में सीपीआई के रामरतन सिंह ने इसे फिर पार्टी के पाले में लाकर परंपरागत गढ़ को बचाया, लेकिन 2025 में भाजपा के रजनीश कुमार ने इस लाल किले को ध्वस्त कर भगवा झंडा फहरा दिया।

    तेघड़ा के बाद दूसरा बड़ा झटका—बखरी

    बखरी सीट पर 1967 से वामपंथियों का प्रभाव रहा। वर्ष 2000 में राजद ने इसे सीपीआई से छीन लिया, मगर 2005 और 2020 में सीपीआई ने वापसी की। इस बार के चुनाव में लोजपा उम्मीदवार ने सीपीआई को करारी शिकस्त देकर जिले के दूसरे सबसे मजबूत वामपंथी गढ़ को भी ढहा दिया।

    मटिहानी, बछवाड़ा और बेगूसराय सीटों पर भी हाशिये पर वामदल

    1977 में अस्तित्व में आए मटिहानी से सीपीआई पाँच बार विधायक बना चुकी है, लेकिन 2005 के बाद यह सीट हाथ से निकल गई। इस चुनाव में महागठबंधन के अंतर्गत यह सीट राजद के खाते में गई।

    बछवाड़ा से चार बार कम्युनिस्ट विधायक चुनाए जा चुके हैं, लेकिन इस बार सीपीआई के पूर्व विधायक तीसरे स्थान पर रहे और भाजपा ने यह सीट आसानी से जीत ली।

    बेगूसराय विधानसभा सीट पर 1990 व 1995 में वामपंथी जीत दर्ज कर चुके थे, परंतु 2000 के बाद से वे यहां से पूरी तरह गायब हैं।

    इसी तरह चेरियाबरियारपुर से 1980 में आख़िरी बार सीपीआई विधायक चुनाया गया था। साहेबपुरकमाल में वामदलों को कभी सफलता नहीं मिली।

    लोकसभा में भी घटा प्रभाव

    बेगूसराय लोकसभा सीट पर वामपंथियों ने 1967 और 1996 में जीत दर्ज की थी, जबकि बलिया (बेगूसराय) संसदीय क्षेत्र से 1980, 1989, 1991 और 1996 में सीपीआई उम्मीदवारों की जीत हुई। लंबे समय तक मजबूत वामपंथी प्रभाव वाले जिले में अब राजनीति का समीकरण पूरी तरह बदल चुका है।

    60 साल का वर्चस्व ढलान पर

    करीब छह दशक तक बेगूसराय में वामपंथियों का राजनीतिक वर्चस्व रहा, लेकिन पिछले 25 वर्षों में उनका जनाधार लगातार सिमटता गया। अब भाजपा, राजद और जदयू जैसी पार्टियां यहां प्रमुख राजनीतिक ताकत बन चुकी हैं, जबकि वामदलों की पकड़ लगभग समाप्त होती दिख रही है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहमें अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था” — चेरिया बरियारपुर में राजद की हार पर चरितार्थ हुई कहावत
    Next Article बेगूसराय सदर अस्पताल: मुफ़्त मिलने वाले चश्मे के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार, वीडियो वायरल होने पर कर्मी सस्पेंड
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    By सुमन सौरबFebruary 20, 2026 12:36 pm

    Begusarai News : बेगूसराय जिले से शिक्षा और बिजली विभाग की लापरवाही का एक गंभीर…

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.