बेगूसराय : बखरी नगर के कुमार हवेली प्रांगण में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बेगूसराय जिलाध्यक्ष सुमित राजवंश के अध्यक्षता में सम्मान एवं मनोनयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अरविंद कुमार सिंह उर्फ बब्बु को बखरी अनुमंडल अध्यक्ष बनाया गया। जिसमें श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा कृष्ण सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी आभास कुमार रमण, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष नन्हे सिंह राजपूत, कोसी प्रमंडल उपाध्यक्ष विकास सिंह,मधेपुरा, जिला उपाध्यक्ष चितरंजन सिंह,पूर्णिया जिला अध्यक्ष,रंजन कुणाल,संगठन प्रभारी रजनीश सिंह,सत्यम सिंह,रोशन सिंह, प्रशांत सिंह आदि को मिथिला पाग,चादर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष राधा कृष्ण सिंह ने कहा राजपूत समाज के साथ अन्याय सम्मान एवं हक के साथ अगर कोई छेड़छाड़ करता है तो उसके खिलाफ करणी सेना मुंहतोड़ जवाब देगी। इस बार राजपूत ने लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार नारे को अबकी बार सब कुछ बेकार करके अपनी पावर दिखाए,और इस सरकार को बैसाखी पर लाकर खड़ा कर दिया। यह क्षत्रियों की पावर होती है।वही श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बेगूसराय जिलाध्यक्ष सुमित राजवंश ने कहा बखरी क्षेत्र के प्रथम विधायक क्षत्रिय शिबव्रत नारायण सिंह थे उसके बाद बखरी को सुरक्षित सीट कर दिया गया, आज भी हमारा क्षेत्र मौलिक सुविधाओं से काफी पिछड़ा है इसलिए हम लोग अब इस सीट को सामान्य करने के लिए अपनी लड़ाई लड़ेंगे और अपना हक अधिकार स्थापित करेंगे।