Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय DM के जनता दरबार में पहुंचे 26 फरियादी, जमीन विवाद से लेकर आधार कार्ड तक की शिकायतें

    November 13, 2026 5:27 pm

    वित्तीय समावेशन अभियान में बिहार में अव्वल बेगूसराय, 18 हजार से अधिक लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सुविधा

    November 13, 2026 5:25 pm

    बेगूसराय में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अक्टूबर में 11 तस्कर गिरफ्तार; गांजा, स्मैक और हेरोइन बरामद

    November 13, 2026 5:22 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय की काँवर झील बनेगी ईको-टूरिज्म हब, चेक डैम निर्माण को लेकर DM का बड़ा फैसला..
    Begusarai News

    बेगूसराय की काँवर झील बनेगी ईको-टूरिज्म हब, चेक डैम निर्माण को लेकर DM का बड़ा फैसला..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 22, 2025 9:10 pmUpdated:December 22, 2025 9:14 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Kanwar Lake
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Kanwar Lake : बेगूसराय स्थित एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील काँवर झील के ईको-पर्यटन (Kanwar Lake Eco-tourism) विकास को लेकर नए डीएम श्रीकांत शास्त्री (DM Srikanth Shastri) ने बड़ा फैसला लिया है। आज DM श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में प्रगति यात्रा से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें काँवर झील पक्षी आश्रयणी के जीर्णोद्धार, झील के संरक्षण, जल प्रबंधन, भूमि सर्वेक्षण, अतिक्रमण हटाने, कानूनी अनुपालन एवं ईको-पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान काँवर झील के समग्र पुनरुद्धार के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना प्रस्तावित की गई है। इस योजना के तहत बूढ़ी गंडक नदी के बाएं तटबंध से अधिशेष जल को लिफ्ट कर आरसीसी नाले के माध्यम से काँवर झील तक पहुँचाया जाएगा। साथ ही झील के जल स्तर को नियंत्रित एवं संरक्षित रखने के उद्देश्य से चेक डैम (Check Dam) का निर्माण किया जाएगा, जिससे जल स्तर को 2 से 4 मीटर तक बनाए रखा जा सकेगा।

    चेक डैम निर्माण को लेकर संबंधित कनिष्ठ अभियंता (JE) ने बताया कि वर्तमान में प्रस्तावित स्थल पर 5 से 6 फीट पानी भरा हुआ है। जल स्तर कम होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

    भूमि सर्वेक्षण एवं अतिक्रमण से संबंधित विषयों पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) ने बताया कि क्षेत्र में बसे लोगों के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित कर ली गई है। इस पर जिलाधिकारी ने अग्रतर कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि काँवर झील क्षेत्र में चल रही योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

    बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि काँवर झील क्षेत्र में जलीय पुनरुत्थान के साथ-साथ जयमंगलागढ़ (Jayamangalagarh) जैसे स्थलों को ईको-पर्यटन केंद्र (Eco-Tourism) के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकें।

    जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह मामला पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Asia’s largest freshwater oxbow lake Begusarai Kanwar Lake Begusarai Kanwar Lake Eco-tourism Kabartal Wetland Kanwar Tal Ramsar Site
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIndian Railways : बिहार से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जाना महंगा हुआ: इतना बढ़ा ट्रेन किराया..
    Next Article Electric Vehicle खरीदने वालों को मिलेगा तीन गुना फायदा-सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय DM के जनता दरबार में पहुंचे 26 फरियादी, जमीन विवाद से लेकर आधार कार्ड तक की शिकायतें

    November 13, 2026 5:27 pm

    वित्तीय समावेशन अभियान में बिहार में अव्वल बेगूसराय, 18 हजार से अधिक लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सुविधा

    November 13, 2026 5:25 pm

    बेगूसराय में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अक्टूबर में 11 तस्कर गिरफ्तार; गांजा, स्मैक और हेरोइन बरामद

    November 13, 2026 5:22 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    बेगूसराय DM के जनता दरबार में पहुंचे 26 फरियादी, जमीन विवाद से लेकर आधार कार्ड तक की शिकायतें

    November 13, 2026 5:27 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय DM के जनता दरबार में पहुंचे 26 फरियादी, जमीन विवाद से लेकर आधार कार्ड तक की शिकायतें

    By सुमन सौरबNovember 13, 2026 5:27 pm

    बेगूसराय। आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को बेगूसराय समाहरणालय में जिला…

    वित्तीय समावेशन अभियान में बिहार में अव्वल बेगूसराय, 18 हजार से अधिक लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सुविधा

    November 13, 2026 5:25 pm

    बेगूसराय में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अक्टूबर में 11 तस्कर गिरफ्तार; गांजा, स्मैक और हेरोइन बरामद

    November 13, 2026 5:22 pm

    बेगूसराय के 14,040 परिवारों को मिला नया राशन कार्ड, डीएम रिची पांडेय ने लाभुकों के बीच किया वितरण..

    November 12, 2026 6:19 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.