Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : मंझौल के शताब्दी मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन…

    March 9, 2026 5:56 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण शुरू, तीन बैचों में 17 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

    March 9, 2026 5:39 pm

    Begusarai Crime News : बेगूसराय में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बढ़ते अपराध पर उठे सवाल?

    March 9, 2026 4:39 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बेगूसराय के लिए गर्व का पल, मंझौल के मुकेश सिंह बने लद्दाख के DGP
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय के लिए गर्व का पल, मंझौल के मुकेश सिंह बने लद्दाख के DGP

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiJanuary 3, 2026 7:11 pmUpdated:January 3, 2026 10:34 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    IPS Mukesh Singh of Begusarai appointed Ladakh DGP
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News: बेगूसराय। बेगूसराय जिले के मंझौल प्रखंड के लिए यह गर्व का क्षण है। मंझौल के वृजनारायण टोला निवासी मुकेश कुमार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) में अपर महानिदेशक (ADGP) के पद पर कार्यरत थे।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है, जिसमें मुकेश कुमार को लद्दाख और डॉ. एस.डी. सिंह जम्वाल को अरुणाचल प्रदेश का डीजीपी नियुक्त किया गया है।

    मंझौल से आईआईटी दिल्ली और फिर शीर्ष प्रशासन तक का सफर

    मुकेश कुमार, मंझौल के वृजनारायण टोला निवासी उपेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। उनके पिता एक इंजीनियर थे और बोकारो स्टील प्लांट में AGM के पद पर कार्यरत रहे।

    मुकेश कुमार बचपन से ही कुशाग्र छात्र रहे।

    • प्रारंभिक शिक्षा: सेंट जेवियर्स स्कूल, बोकारो
    • इंटरमीडिएट: आर.के. पुरम, दिल्ली
    • उच्च शिक्षा: आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक

    आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी भी की, लेकिन इसके बाद उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रवेश किया।

    जम्मू-कश्मीर से लेकर ITBP तक अहम जिम्मेदारियां

    मुकेश कुमार 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर कैडर मिला। उनका प्रशासनिक अनुभव बेहद व्यापक रहा है।

    उन्होंने:

    • पूंछ जिले में ASP (मेंढर) के रूप में पहली पोस्टिंग
    • रियासी, पुलवामा, जम्मू जैसे जिलों में SP
    • NHRC और NIA में प्रतिनियुक्ति
    • DIG के पद पर प्रोन्नति के बाद जम्मू-श्रीनगर सेक्टर में DIG
    • ADGP के रूप में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं

    इसके बाद उन्होंने ITBP में IG और ADGP के रूप में देश के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सेवाएं दीं। हाल ही तक वे दिल्ली स्थित ITBP मुख्यालय में ADGP के पद पर कार्यरत थे, जहां से उन्हें पदोन्नत कर लद्दाख का DGP बनाया गया।

    मंझौल और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर

    मुकेश कुमार के डीजीपी बनने की खबर मिलते ही मंझौल और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है।
    स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया।

    इस अवसर पर भाजपा नेता शालिग्राम सिंह, पूर्व मुखिया शारदानंद सिंह, वरिष्ठ लेखक-पत्रकार महेश भारती, अजय कुमार (अधिवक्ता), डॉ. राहुल कुमार, अमन ईश्वर, सुबोध कुमार ईश्वर, मुखिया पति विपिन कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई और खुशी जाहिर की।

    Report By : Mahesh Bharti

    ये भी पढ़ें : Begusarai News : सिमरिया धाम में पं. ललित नारायण मिश्र की 51वीं पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह

    Begusarai News : बेगूसराय में BJP नेता पर हमला, गोलीबारी और तोड़फोड़ से इलाके में दहशत..


    Begusarai Ladakh Manjhaul Mukesh Singh DGP
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : सिमरिया धाम में पं. ललित नारायण मिश्र की 51वीं पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय में पुलिस-नक्सली मुठभेड़; 15 राउंड फायरिंग में मारा गया था नक्सली..
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : मंझौल के शताब्दी मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन…

    March 9, 2026 5:56 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण शुरू, तीन बैचों में 17 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

    March 9, 2026 5:39 pm

    Begusarai Crime News : बेगूसराय में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बढ़ते अपराध पर उठे सवाल?

    March 9, 2026 4:39 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : मंझौल के शताब्दी मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन…

    By सुमन सौरबMarch 9, 2026 5:56 pm

    Begusarai News : मंझौल के ऐतिहासिक शताब्दी मैदान में शिक्षाविद् स्वर्गीय बोढ़न प्रसाद सिंह मेमोरियल…

    Begusarai News : बेगूसराय में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण शुरू, तीन बैचों में 17 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

    March 9, 2026 5:39 pm

    Begusarai Crime News : बेगूसराय में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बढ़ते अपराध पर उठे सवाल?

    March 9, 2026 4:39 pm

    न्यायपालिका को बम धमकियां सुनियोजित हमला, पुलिस की बड़ी विफलता : अमरेन्द्र कुमार अमर…

    March 9, 2026 1:21 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.