बेगूसराय में सनकी व्यक्ति ने पति-पत्नी एवं उसके पोते को मारा चाकू, सदर अस्पताल में भर्ती..

Begusarai News : बेगूसराय में एक सनकी व्यक्ति ने मामूली-विवाद में तीन व्यक्ति को चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही कई जगहों पर दां काटकर जख्मी कर दिया। फिर परिजनों ने सभी घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल, बेगूसराय में भर्ती कराया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर चांदनी चौक की है।

बताया जाता है कि एक सनकी व्यक्ति ने पति-पत्नी एवं उसके पोते को धारदार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बिशनपुर चांदनी चौक वार्ड नंबर-42 की है। घायल की पहचान बिशनपुर निवासी प्रेम मलिक, अनुराग कुमार एवं बनारसी देवी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि परोस में रहने वाले कृष्णा मलिक ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि अनुराग कुमार साइकिल से कपड़ा देने के लिए मार्केट जा रहा था, उसी समय कृष्णा मलिक पहुंच गया और जबरन अनुराग कुमार से साइकिल छीनने की कोशिश करने लगा।

जब अनुराग कुमार ने इसका विरोध किया तो कृष्णा मलिक ने उसकी जमकर पिटाई की। जब पोते को पिटता देख बनारसी देवी उसे बचाने के लिए पहुंची तो आरोपी ने बनारसी देवी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब बचाने के लिए प्रेम मलिक वहां पहुंचा तो आरोपी कृष्णा मलिक ने उसे भी पकड़ लिया और उसके शरीर पर कई जगहों पर दांत से काटकर जख्मी कर दिया। फिलहाल, पीड़ित पक्ष के द्वारा नगर थाने में लिखित रूप से आवेदन दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now