Begusarai Home Guard Recruitment Process : बिहार गृह रक्षा वाहिनी, बेगूसराय में गृहक्षकों (होमगार्ड) के पुनः नामांकन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने बहाली को लेकर विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और चिकित्सीय जाँच (Medical Test) आगामी 4 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई, 2026 तक चलेगी।
कल से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे प्रवेश पत्र
बहाली प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि वे अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) कल यानी 29 मार्च, 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को विभागीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट: https://onlinebhg.bihar.gov.in
- डाउनलोड शुरू होने की तिथि: 29 मार्च, 2026
- परीक्षा की अवधि: 04 अप्रैल से 06 मई, 2026
पारदर्शिता और अनुशासन पर प्रशासन का जोर
जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने स्पष्ट किया है कि पूरी नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचार मुक्त बनाया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें अंकित निर्धारित तिथि व समय पर ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।
विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
होमगार्ड बहाली के दौरान भीड़ नियंत्रण और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शारीरिक परीक्षा के दौरान विशेषज्ञों की देखरेख में मानकों की जांच की जाएगी।
गृहक्षकों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और चयन प्रक्रिया सुचारू रहे, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। – श्रीकांत शास्त्री, DM बेगूसराय


