बेगूसराय से कन्हैया कुमार OUT..महागठबंधन ने CPI उम्मीदवार अवधेश राय को दिया टिकट…

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने JNU छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के लिए बेगूसराय लोकसभा सीट मांग रही कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट पर 3 बार के विधायक अवधेश राय (Avadhesh Rai) को टिकट दे दिया है।

मालूम हो की NDA ने अब तक बिहार में किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन खबर हैं कि बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) को ही पार्टी फिर से टिकट देगी। वही, BJP से टिकट के लिए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा (Rakesh Sinha) भी जी-जान से जुटे हैं।

आपको बता दे की CPI महासचिव डी राजा ने आज (22 मार्च) शुक्रवार को पटना में बेगूसराय लोकसभा सीट से अवधेश राय (Avadhesh Rai) की उम्मीदवारी घोषणा की। बताते चलें कि अवधेश (Avadhesh Rai) बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा सीट से 3 बार विधायक रहे हैं जहां से इस समय BJP विधायक सुरेंद्र मेहता को नीतीश कैबिनेट विस्तार में खेल मंत्री बनाया गया है। अवधेश राय भाकपा के जिला सचिव भी हैं।