बेगूसराय : GD कॉलेज के NSS के पूर्ववर्ती स्वयंसेवकों ने छठ व्रतियों के बीच बांटे साड़ी..

Share

Begusarai News : बुधवार को भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना, जीडी कॉलेज बेगूसराय के पूर्ववर्ती स्वयंसेवकों के द्वारा बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देते हुए बेगूसराय के लोहियानगर स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी सह शिक्षक संघ अध्यक्ष अंजनी कुमार और एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी सहर अफरोज, बाइट कंप्यूटर के निर्देशक संजय सिंह, स्वयंसेवक अनुराग कुमार, अभिषेक कुमार, गौरव पाठक के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मौके पर एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी सहर अफरोज और एनएसएस के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी सह शिक्षक संघ अध्यक्ष अंजनी कुमार ने कहा की मेरे एनएसएस के पूर्ववर्ती स्वयंसेवक पिछले दस से ज्यादा सालो से लगातार बेगूसराय जिले की सेवा निःस्वार्थ भाव से, पूरी ईमानदारी, समर्पण भाव से कर रहे हैं। आज भी छठ पर्व में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया, जो की अपने आप में एक बेहतरीन कार्य है।

मौके पर पूर्ववर्ती स्वयंसेवक अनुराग कुमार और अभिषेक कुमार ने भी शारदा सिन्हा जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की ये बिहार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बिहार की जनता उनको हमेशा याद रखेगी, साथ ही उन्होंने कहा की आज उनके सम्मान में हम सभी जीडी कॉलेज, बेगूसराय के एनएसएस के पूर्ववर्ती स्वयंसेवक झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण कर रहे हैं। हम लगातार समाज की सेवा करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

मौके पर बाइट कंप्यूटर के निर्देशक संजय सिंह ने भी एनएसएस के पूर्ववर्ती स्वयंसेवक की तारीफ करते हुए और लोकगायिका शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की आज बिहार ने एक रत्न खोया है, हम उन्हे हमेशा याद रखेंगे, उन्होंने कहा की इन्होंने समाज में एक लंबी लकीर खींचने का काम किया है। ये सभी स्वयंसेवक लगातार दस से ज्यादा सालो से अपने खुद के पैसे से बेगूसराय जिले की सेवा निःस्वार्थ भाव, तन समर्पित मन समर्पित जीवन समर्पित के भाव से कर रहे हैं , ये प्रशंसनीय है। मैं इस अद्भुत कार्य के सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देता हूं।

Share
सुमन सौरब
सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Articles: 1019