बेगूसराय में किसान अमित कुमार नई तकनीक से कर रहे हैं सेब की खेती- कमाई जान चौक जायेंगे आप – आज ही शुरू करें मुनाफा कमाना

न्यूज़ डेस्क: पूरे भारत में सेब उत्पादन को लेकर हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उतराखण्ड, अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्य जाने जाते हैं, जहां से हर साल लगभग 20 लाख टन सेब की खेती होती है। यही सेव ज्यादातर भारत की विभिन्न राज्यों में सप्लाई की जाती है। पर क्या आपने कभी सोचा ठंडे प्रदेश में उगने वाले सेब बिहार में खेती की जा सकती है? जी हां! आपने बिल्कुल सही सुना इसकी खेती बिहार के बेगूसराय में की जा रही है। बेगूसराय के एक ऐसे कि किसान है जो आधुनिक तरीके से सेव का उत्पादन कर रहे हैं, तो चलिए आपको पूरा जानकारी समझाते हैं।

बता दे की बेगूसराय के रहने वाले अमित कुमार नई तकनीक के द्वारा सेव की खेती कर रहे हैं। और इस खेती से किसान अमित लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं। अमित कुमार ने अपनी पढ़ाई-लिखाई बीएससी (एग्रीकल्चर) तक की है। इनके खेतों में अभी पौधे नए लगे हैं जो की महज साल भर के हैं। बता दे की अक्सर सेब की खेती ठंडे प्रदेशों में ही की जाती हैं, लेकिन बिहार में इसे 40-45 डिग्री के तापमान पर उगाने की कोशिश की जा रही है।

अमित ने एक खास किस्म का पौधा तैयार किया है, जिसका नाम हरमन 99 है। इस पौधे की खेती बेगूसराय के अलावा बिहार के औरंगाबाद जिले में भी की जा रही है। यह पौधा सेब का फल देता है और इस पौधे की सबसे खास बात यह है कि यह भारत के सबसे गर्म प्रदेशों मे उगाया जाता है जो की राजस्थान है।

अमित ने 4 कट्ठा जमीन में 86 आसपास पौधे लगाए हैं। बेगूसराय मे पैदा होने वाला यह सेब का टेस्ट, कलर और साइज बिल्कुल एक आम सेब की तरह होगा। इसे लगाने से पहले लगाने से पहले गड्ढा खोदा जाता है उसे रोगनाशक दवा से उपचारित किया जाता है, और फिर पौधे को कर्बेंडाजाइम में उपचारित करके लगाया जाता है। उम्मीद की जा रही है की यह बिल्कुल आम सेब की तरह ही उगेगा, इसके अलावा अगर यह साइज में बड़ा हुआ तो काफी अच्छा कमाया भी जा सकेगा।