Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं
    Begusarai News

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 14, 2026 3:45 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    CM Nitish Kumar Visit to Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    CM Nitish Kumar Visit to Begusarai : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन शनिवार को औद्योगिक नगरी बेगूसराय में विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी गई। मुख्यमंत्री ने जिले को 330 करोड़ रुपये की 402 विकास योजनाओं का उपहार दिया। इस दौरान गांधी मैदान से लेकर बियाडा कैंपस तक लोगों में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही लंबे समय से प्रतीक्षित ‘कैंपा कोला’ फैक्ट्री की आधारशिला रखकर जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की बात कही।

    हेलीपैड पर बैल घुसने से अफरा-तफरी

    मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा था। इसी दौरान एक बैल अचानक हेलीपैड परिसर में घुस गया। बैल को देखकर पुलिसकर्मी उसे बाहर निकालने के लिए दौड़े, लेकिन बैल ने उल्टा पुलिसकर्मियों को ही दौड़ा लिया। कुछ देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

    लालू परिवार पर साधा निशाना

    जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले राज्य में लोगों को सुरक्षा का भरोसा नहीं था। अपराध और डर का माहौल था, जिसके कारण लोग शाम होते ही घरों से निकलने से कतराते थे।

    उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया और आज स्थिति काफी बदली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हिंदू-मुस्लिम दंगे आम बात थे, लेकिन सत्ता संभालने के बाद कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवाई गई और बाद में मंदिरों की भी बाउंड्री बनवाई गई। उनके अनुसार इन प्रयासों के कारण राज्य में शांति स्थापित हुई है।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब गांव-गांव सड़क से जुड़ चुके हैं और राज्य का कोई भी कोना राजधानी Patna से कुछ ही घंटों की दूरी पर है।

    402 विकास योजनाओं की शुरुआत

    ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मुख्यमंत्री ने जिले में कुल 330 करोड़ रुपये की 402 योजनाओं की शुरुआत की। इनमें 118.67 करोड़ रुपये की 190 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जबकि 211.97 करोड़ रुपये की 212 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, आधारभूत ढांचा, सार्वजनिक सुविधाओं के विकास और अन्य लोकहित से जुड़े कार्य शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से जिले के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    Begusarai news Begusarai News in hindi CM Nitish Kumar Visit to Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी
    Next Article Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    By सुमन सौरबApril 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक सरकारी स्कूल में 440…

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm

    PM Surya ghar muft Bijli yojana:बेगूसराय में शुरु हुई रुफटॉप सोलर की पहल, हजारों घरों को मिलेगा लाभ

    April 7, 2026 8:44 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.