Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»दिनदहाड़े लूट की वारदात से दहला बेगूसराय : बाइक सवार अपराधियों ने CMS कर्मचारी से लूटे 6.82 लाख रुपये..
    Begusarai News

    दिनदहाड़े लूट की वारदात से दहला बेगूसराय : बाइक सवार अपराधियों ने CMS कर्मचारी से लूटे 6.82 लाख रुपये..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 20, 2025 4:45 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक स्थित बाघा आरओबी पर CMS कंपनी के कर्मचारी से हथियार के बल पर 6 लाख 82 हजार 725 रुपये की लूट कर ली गई। यह घटना उस समय हुई जब कर्मचारी बाजार समिति से कैश लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था।

    पीड़ित कर्मचारी की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो CMS कंपनी में कार्यरत है। सोनू जैसे ही पन्हास साइड से बाघा ओवरब्रिज पर चढ़ा, तभी पीछे से एक अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। तीनों अपराधियों ने तेजी से उसे घेर लिया और एक ने उसके ऊपर हथियार तान दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने उससे रुपयों से भरा बैग लूट लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए।

    लूट की घटना के बाद पीड़ित सोनू कुमार ने अपनी कंपनी और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। थोड़ी ही देर में लोहियानगर थाना पुलिस और सदर डीएसपी सुबोध कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लूटपाट में शामिल अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में पुलिस वाहन से कूदकर भागा आरोपी, ग्रामीणों की सतर्कता से दोबारा गिरफ्त में आया..
    Next Article बेगूसराय में कर्ज मांगने पर महिला को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; इलाके में दहशत का माहौल..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    By सुमन सौरबFebruary 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : नए साल की पूर्व संध्या पर बेगूसराय के तेघड़ा में हुए कुख्यात…

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

    February 19, 2026 1:03 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.