Panchayat chunav 2026: बिहार में साल 2026 के अंत तक पंचायत चुनाव होने हैं. बेगूसराय के 217 पंचायत में भी इस साल चुनाव होंगे. इस बार चुनाव से पहले अगर किसी की सबसे अधिक चर्चा है, तो वो इवीएम है. इस बार पंचायत चुनाव में जिस इवीएम से वोट डाले जाएगें उसमें एक खास तरह का चिप होगा. पहली बार पंचायत चुनाव में चिप वाले ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा. पंचायत चुनाव के होने वाले सभी 6 पदों के लिए चिप वाले ईवीएम से ही वोट डाले जाएगें.
क्यों खास है ईवीएम
इस खास ईवीएम को स्टेट इलेक्शन कमीशन की तरफ से अलग तरीके से डिजाइन किया गया है. चिप वाले इवीएम की कुछ खास बातें हैं. इस चिप में डेटा स्टोर करना बहुत आसान होगा.ईवीएम अगर खराब या बर्बाद भी हो जाता है फिर भी चिप में हर किसी का वोट सेफ रहेगै. हर बूथ पर कितने लोगों ने वोट डाले ये भी चिप की मेमोरी में रिकॉर्ड रहेगा. वोटिंग के बाद चिप को स्टोर किया जा सकता है ताकि इसे सालों तक रखा जा सके जिससे किसी भी तरह के सवाल होने पर इसे प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके. ईवीएम में पहले से सेव मेमोरी को चुनाव के वक्त डिलीट किया जा सकता है.
इन पदों के लिए चुनाव
बिहार में पंचायत चुनाव इस बार 6 पदों के लिए होंगे. बेगूसराय में भी 6 पदों के लिए चुनाव होंगे. वार्ड सदस्य, मुखिया. पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएगें. इन पदों के चुनाव के लिए ईवीएम बनाने की जिम्मेदारी हैदराबाद की एक कंपनी को दी गई है. जानकारी के अनुसार मई महीने के बाद नया ईवीएम तैयार होकर आ सकता है.
जून से होगा वोटर लिस्ट बनने का काम
मिली जानकारी के अनुसार जून 2026 से वोटर लिस्ट बनने का काम शुरु हो सकता है. जिला स्तर पर इसकी तैयारी शुरु हो चुकी है. पिछले बार पंचायत चुनाव 2021 में हुए थे. पिछले बार का चुनाव 11 चरणों में पूरा किया गया था. इस बार पूरे राज्य की 8053 पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा. हर जिले के डीएम को निर्वाचन पदाधिकारी और पंचायत राज पदाधिकारी को सहायक जिम्मेदारी दी गई है.


