Saturday, July 27, 2024
Begusarai News

बेगूसराय की बेटी ऊर्जा रॉय ने ‘खेलो इंडिया राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ में जीता कांस्य पदक..

ओडिसा में कटक चल रही “खेलो इंडिया राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता” में बेगूसराय की बेटी ऊर्जा रॉय ने कांस्य पदक हासिल किया है। बता दे की बरौनी निवासी पंकज कुमार राय की पुत्री ऊर्जा रॉय ने 73 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में बिहार ताइक्वांडो संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार तथा बेगूसराय को कांस्य पदक दिलवाया है।

वही, टीम के कोच सौरभ कुमार ने बताया कि ऊर्जा रॉय ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्विसेज़, सीआरपीएफ, आंध्र प्रदेश की महिला खिलाड़ी को कड़े संघर्ष में पराजित करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाकर बेगूसराय जिले को गौरवान्वित किया है।

आपको बता दे की मेघालय के शिलोंग मे आयोजित “खेलो इंडिया लीग प्रतियेगिता” में कांस्य पदक जीतने पर ऊर्जा रॉय को उड़ीसा के कटक में आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था। जबकि, इससे पूर्व भी ऊर्जा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई पदक जीत चुकी है।

जब ऊर्जा रॉय अपने गृह जिला बेगूसराय पहुंची तो फूल-माला के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान ऊर्जा ने कहा कि इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता पिता, कोच, साथी खिलाडी, जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी को देती हूँ, तथा जिलेवासियों को अपार स्नेह व समर्थन हेतु आभार प्रकट करती हूं।