Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 5, 2026 6:24 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai ranks third in the state in PMEGP
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला उद्योग टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा उद्यमियों को दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गई।

    समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 292 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से 287 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में दो-दो लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वहीं बिहार लघु उद्यमी योजना के अंतर्गत 1775 लाभार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें उद्योग स्थापना के लिए दो लाख रुपये तक का शत-प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

    बैठक में यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) में जिला उद्योग केंद्र बेगूसराय ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिले में अब तक 1303 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 804 आवेदनों को दूसरे चरण के लिए अनुशंसित किया गया है, जबकि 411 आवेदनों को अंतिम रूप से स्वीकृति मिल चुकी है।

    प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में 332 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 255 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जबकि 168 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता की राशि भी वितरित की जा चुकी है।

    बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों को भूमि चयन, बैंक समन्वय तथा डिजिटल भुगतान से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक समय पर पहुंच सके।

    Begusarai news Begusarai News in hindi
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    By सुमन सौरबMarch 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत…

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.