Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय पुलिस ने फर्जी लूट कांड का किया खुलासा, फाइनेंस कर्मी निकला साजिशकर्ता…
    Begusarai News

    बेगूसराय पुलिस ने फर्जी लूट कांड का किया खुलासा, फाइनेंस कर्मी निकला साजिशकर्ता…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 15, 2025 8:04 pmUpdated:June 15, 2025 8:18 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय पुलिस ने लूट के एक अनोखे मामले का खुलासा किया है। जिसमें शिकायतकर्ता ही लूट कांड का मुख्य आरोपी निकला है। दरअसल, नावकोठी थाना क्षेत्र में हाल ही में सामने आए एक बड़ी लूट कांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह लूट कोई आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र था, जिसे खुद फाइनेंस के कर्मचारी ने अपने भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया था। डीएसपी कुंदन कुमार ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।

    क्या था मामला?

    डीएसपी ने बताया कि 9 जून को साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा पूर्वी निवासी भारत फाइनेंस कर्मी पवन कुमार द्वारा नावकोठी थाना में एक लिखित शिकायत दी गई थी। उसने बताया कि जब वह फील्ड से कलेक्शन कर महेशवाड़ा पहुंचा, उसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उससे ₹1,76,000 की राशि लूट ली। इसके साथ ही उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।

    जांच में नहीं मिले लूट के कोई सुराग

    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में नावकोठी थाना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, सब इंस्पेक्टर मनोज प्रसाद और सशस्त्र बल की टीम गठित की। जांच के दौरान महेशवाड़ा से साहेबपुरकमाल तक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। लेकिन किसी भी कैमरे में लूट की पुष्टि नहीं हो सकी और न ही बदमाशों की कोई गतिविधि दिखी। इससे पुलिस को मामले में संदेह हुआ।

    सख्ती से पूछताछ में खुल गया पोल

    जब आवेदनकर्ता पवन कुमार से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि यह पूरी लूट की कहानी फर्जी थी। उसने बताया कि उसकी मां लंबे समय से बीमार चल रही हैं और इलाज के लिए उसने कई महाजनों से उधार ले रखा था। जब कर्ज का दबाव बढ़ा, तो उसने अपने भाई रामकुमार के साथ मिलकर लूट का नाटक रच डाला।

    पवन ने बताया कि कलेक्शन के बाद उसने अपने भाई रामकुमार को फोन कर महेशवाड़ा बुलाया और उसे सारा पैसा और मोबाइल सौंप दिया। साथ ही यह निर्देश दिया कि मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर दिया जाए ताकि उसकी ट्रैकिंग न हो सके।

    बरामद हुए ₹1,59,470 और दोनों गिरफ्तार

    पुलिस ने पवन कुमार की निशानदेही पर उसके घर से ₹1,59,470 बरामद कर लिया, जिसे मिट्टी के नीचे छुपाकर रखा गया था। वहीं करीब ₹6,000 की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने इस षड्यंत्र में शामिल दोनों भाइयों पवन कुमार और रामकुमार को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में मजदूर का बेटा NEET परीक्षा में लहराया सफलता का परचम!
    Next Article बेगूसराय में बोलेरो ने छीनी मासूम की जिंदगी, पिता और छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    By Neha SinghApril 8, 2026 7:27 pm

    Begusarai news: बेगूसराय के पिपरा से पठकोल-चिल्हाई होते हुए दहिया तक की करीब 10 किलोमीटर…

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.