Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»खगड़िया में बेगूसराय की नर्स ने की आत्महत्या- सुसाइड नोट में महिला थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप..
    Begusarai News

    खगड़िया में बेगूसराय की नर्स ने की आत्महत्या- सुसाइड नोट में महिला थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबFebruary 13, 2026 1:56 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : खगड़िया सदर अस्पताल में कार्यरत एक नर्स द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बेगूसराय के लोहिया नगर निवासी नंद कुमार सिंह की पुत्री भवानी कुमारी (35) के रूप में हुई है। गुरुवार (12 फरवरी) की शाम उनका शव खगड़िया स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट ने पुलिस प्रशासन और मृतका के ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    सुसाइड नोट में छलका दर्द- ‘अब बर्दाश्त नहीं होता‘

    भवानी ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें अपनी मौत के लिए पति दिव्य प्रकाश, ससुर और देवर के साथ-साथ बेगूसराय महिला थानाध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।

    • ससुराल पक्ष पर आरोप : भवानी ने लिखा कि उनके पति उनके साथ लगातार मारपीट और गाली-गलौज करते थे। प्रताड़ना का आलम यह था कि आरोपी पति अस्पताल जाकर भी उनके साथ दुर्व्यवहार करता था और कई बार गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की।
    • पुलिस पर लापरवाही का आरोप : सुसाइड नोट में बेगूसराय महिला थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए भवानी ने लिखा कि वे कई बार शिकायत लेकर थाने गईं, लेकिन उनके आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी उपेक्षा और प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने जीवन लीला समाप्त करने का फैसला लिया।

    मां के नाम आखिरी संदेश

    “मैं अब जिंदगी से ऊब चुकी हूं, अब मुझसे यह बर्दाश्त नहीं होगा। मेरे मरने के बाद मेरा शव ससुराल वालों को मत सौंपना। मेरे बैंक खाते के पैसे भाई-बहन के काम में लगा देना और शेष राशि अनाथ आश्रम को दान कर देना।”

    कैसे हुआ घटना का खुलासा?

    परिजनों के अनुसार, भवानी गुरुवार सुबह अपने मायके (लोहिया नगर) से ड्यूटी के लिए निकली थीं। दोपहर में पिता द्वारा फोन किए जाने पर जब उन्होंने कॉल नहीं उठाया, तो परिजनों को चिंता हुई। शाम को जब पिता खगड़िया स्थित आवास पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर भवानी का शव फंदे से लटका पाया गया।

    जांच में जुटी पुलिस

    शुक्रवार सुबह FSL की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। चित्रगुप्त थानाध्यक्ष चंद्रकांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आरोपियों और संबंधित पुलिस अधिकारी की भूमिका पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Begusarai nurse commits suicide in Khagaria
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांवर झील पर विशेष डॉक्यूमेंट्री, 15 मार्च को डीडी बिहार पर प्रसारण
    Next Article बेगूसराय समेत 11 जिलों में ग्रामीण SP के कार्यक्षेत्र निर्धारित, थानों का हुआ बंटवारा….
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    By सुमन सौरबMarch 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत…

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.