Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

    February 19, 2026 1:03 pm

    Barauni Refinery : 20 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, पर मजदूरों को ‘सरकारी रेट’ भी नहीं..

    February 18, 2026 8:58 pm

    Begusarai News : घास काटने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, चारों आरोपी गिरफ्तार..

    February 18, 2026 8:25 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai गांधी स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच: मगध ने भागलपुर, तिरहुत ने दरभंगा को हराया..
    Begusarai News

    Begusarai गांधी स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच: मगध ने भागलपुर, तिरहुत ने दरभंगा को हराया..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 19, 2025 7:10 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Inter-divisional Under-14 cricket in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर–14) प्रतियोगिता 2025–26 के पाँचवें दिन गांधी स्टेडियम में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के मैचों में मगध ने भागलपुर को 40 रनों से पराजित किया, जबकि तिरहुत ने दरभंगा को 86 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता है।

    पहला मुकाबला : टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भागलपुर के सामने मगध ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। मगध के आयुष राज गिरि ने शानदार शतक लगाते हुए 44 गेंदों में 103 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उमंग कुमार ने 44 रनों का योगदान दिया। जवाब में भागलपुर की टीम 16 ओवर में 7 विकेट पर 130 रन ही बना सकी। मगध की ओर से मो. अफजल खान और आयुष सिंह ने प्रभावी गेंदबाजी की। शानदार शतक के लिए आयुष राज गिरि को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

    दूसरा मुकाबला : तिरहुत ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बनाए। रुद्रांश ने 64 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि आशीष केसरी ने 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा की टीम 12.2 ओवर में 67 रन पर सिमट गई। तिरहुत के बिलाल साह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 6 विकेट झटके। उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

    मैच के दौरान बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश सहित कई खेलप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी शिक्षक राहुल कुमार और अभय शंकर आर्या ने निभाई, जबकि उद्घोषणा एवं मंच संचालन शिक्षक सुमित कुमार ने किया।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान का शुभारंभ…
    Next Article IND Vs SA 5th T20 : हार्दिक-तिलक ने दिलाई जीत, भारत ने साउथ अफ्रीका को 3-1 से हराया
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

    February 19, 2026 1:03 pm

    Barauni Refinery : 20 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, पर मजदूरों को ‘सरकारी रेट’ भी नहीं..

    February 18, 2026 8:58 pm

    Begusarai News : घास काटने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, चारों आरोपी गिरफ्तार..

    February 18, 2026 8:25 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

    By सुमन सौरबFebruary 19, 2026 1:03 pm

    Begusarai Sadar Hospital : बेगूसराय सदर अस्पताल में प्रस्तावित अत्याधुनिक बर्न वार्ड परियोजना के निर्माण…

    Barauni Refinery : 20 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, पर मजदूरों को ‘सरकारी रेट’ भी नहीं..

    February 18, 2026 8:58 pm

    Begusarai News : घास काटने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, चारों आरोपी गिरफ्तार..

    February 18, 2026 8:25 pm

    Begusarai News : पेंशनधारियों के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

    February 16, 2026 7:09 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.