बेगूसराय में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने एक बार फिर शहर के अंदर कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. ताजा मामला गांधी मैदान से सामने आया है. शहर के गांधी मैदान में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. लड़कियों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हीं के साथ मारपीट करने लगे. लड़कियों के ट्रेनर के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की.
ये घटना गांधी मैदान में बुधवार सुबह के वक्त हुई. जानकारी के अनुसार लड़कियां हर दिन की तरह गांधी मैदान स्टेडियम में फिजिकल ट्रेनिंग की तैयारी करने पहुंची थी. बता दें कि प्रतियोगी परीक्षा जैसे सिपाही भर्ती समेत अन्य की तैयारियों के लिए लड़कियां गांधी मैदान पहुंची. सुबह की शुरुआत बाकि दिनों के तरह हुई लेकिन अचानक आरोपियों ने आकर लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी. हर दिन बड़ी संख्या में लड़कियां तैयारी करने पहुंची थी.
जानकारी के मुताबिक जिन युवकों ने छेड़छाड़ की वो स्मैक के नशे में थे और रनिंग कर रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे. विरोध करने पर लगातार एक घंटे तक आरोपियों ने गांधी मैदान में हंगामा किया. विरोध करने के बाद नशे में धुत्त युवकों ने पहले लड़कियों के साथ गाली गलौज शुरु किया फिर मारपीट करने लगे. इस घटना के बाद गांधी मैदान स्टेडियम में भगदड़ और अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. स्थानीय पुलिस के सूचना के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के कई घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.


