Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : मंझौल के शताब्दी मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन…

    March 9, 2026 5:56 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण शुरू, तीन बैचों में 17 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

    March 9, 2026 5:39 pm

    Begusarai Crime News : बेगूसराय में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बढ़ते अपराध पर उठे सवाल?

    March 9, 2026 4:39 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Barauni Sudha Dairy : ठेकुआ में घी की जगह रिफाइंड तेल का इस्तेमाल! पढ़े- पूरी खबर..
    Begusarai News

    Barauni Sudha Dairy : ठेकुआ में घी की जगह रिफाइंड तेल का इस्तेमाल! पढ़े- पूरी खबर..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 6, 2026 10:11 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Barauni Sudha Dairy
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Barauni Sudha Dairy : बरौनी सुधा डेयरी पर कथित 100 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक और गंभीर अनियमितता सामने आ गई है। इस बार डेयरी द्वारा मार्केट में उतारे गए सुधा ब्रांड के ठेकुआ उत्पाद में शुद्ध घी की जगह रिफाइंड वनस्पति तेल के उपयोग का आरोप लगा है।

    जानकारी के अनुसार, सुधा डेयरी की आंतरिक व्यवस्था के तहत डेयरी उत्पादों में वनस्पति तेल के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। इतना ही नहीं, डेयरी प्लांट परिसर में भी वनस्पति तेल के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है। इसके बावजूद ठेकुआ के उत्पादन में रिफाइंड तेल का उपयोग किया जाना नियमों की खुली अनदेखी माना जा रहा है।

    मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि ठेकुआ उत्पादन को लेकर न तो निदेशक मंडल की बैठक में कोई प्रस्ताव पारित किया गया और न ही उत्पादन शुरू करने से पहले मुख्यालय स्तर पर अनुमति ली गई। जब इस संबंध में शिकायत बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) के मुख्यालय तक पहुंची, तो वहां से कड़ा रुख अपनाया गया।

    कॉम्फेड के महाप्रबंधक ने इस पूरे प्रकरण को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए बरौनी सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक से लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है। महाप्रबंधक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्यालय को सूचना मिली है कि बरौनी दुग्ध संघ द्वारा सुधा मल्टी ब्रांड के ठेकुआ का उत्पादन वनस्पति तेल का उपयोग कर किया जा रहा है, जबकि इसके लिए न तो कॉम्फेड की सहमति ली गई और न ही अनुमति।

    पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कॉम्फेड के अधीन शाहाबाद दुग्ध संघ, आरा तथा रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट, डेहरी ऑन सोन में वर्षों से ठेकुआ का उत्पादन शुद्ध घी का उपयोग कर किया जा रहा है। इसके विपरीत बरौनी डेयरी द्वारा बिना मुख्यालय की अनुमति के रिफाइंड तेल से उत्पादन कर सुधा ब्रांड के नाम से विपणन किया जाना गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है।

    महाप्रबंधक ने प्रबंध निदेशक से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि ठेकुआ का उत्पादन कब शुरू किया गया, यह किसके आदेश पर हुआ, पैकेट पर बिना अनुमति कॉम्फेड का नाम क्यों अंकित किया गया तथा तिथि वार उत्पादन और बिक्री का पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाए।

    Barauni Sudha Dairy Barauni Sudha Dairy news news Barauni Sudha Dairy Thekua Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें, फिटनेस जांच के लिए 120Km दूर जाना मजबूरी
    Next Article Begusarai News : डीएम व एसपी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : मंझौल के शताब्दी मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन…

    March 9, 2026 5:56 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण शुरू, तीन बैचों में 17 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

    March 9, 2026 5:39 pm

    Begusarai Crime News : बेगूसराय में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बढ़ते अपराध पर उठे सवाल?

    March 9, 2026 4:39 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : मंझौल के शताब्दी मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन…

    By सुमन सौरबMarch 9, 2026 5:56 pm

    Begusarai News : मंझौल के ऐतिहासिक शताब्दी मैदान में शिक्षाविद् स्वर्गीय बोढ़न प्रसाद सिंह मेमोरियल…

    Begusarai News : बेगूसराय में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण शुरू, तीन बैचों में 17 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

    March 9, 2026 5:39 pm

    Begusarai Crime News : बेगूसराय में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बढ़ते अपराध पर उठे सवाल?

    March 9, 2026 4:39 pm

    न्यायपालिका को बम धमकियां सुनियोजित हमला, पुलिस की बड़ी विफलता : अमरेन्द्र कुमार अमर…

    March 9, 2026 1:21 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.