Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    January 29, 2026 7:56 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बछवाड़ा के विधायक सुरेंद्र मेहता दूसरी बार बने मंत्री, क्षेत्र में NDA कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
    Begusarai News

    बछवाड़ा के विधायक सुरेंद्र मेहता दूसरी बार बने मंत्री, क्षेत्र में NDA कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबNovember 20, 2025 3:17 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bachhwara MLA Surendra Mehta
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Bachhwara MLA Surendra Mehta : बेगूसराय जिले के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के BJP विधायक सुरेंद्र मेहता को एक बार फिर बिहार सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। एनडीए कार्यकर्ता और समर्थक इसे क्षेत्र के विकास और राजनीतिक प्रभाव के लिए महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

    2025 के विधानसभा चुनाव में सुरेंद्र मेहता ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1,00,300 मत हासिल कर जबरदस्त जीत दर्ज की। इससे पहले 2020 के चुनाव में उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के अवधेश कुमार राय को महज 484 मतों के अंतर से हराकर विधायक बने थे।

    उनकी राजनीतिक यात्रा उतार-चढ़ाव से भरी रही है। वर्ष 2010 में भाजपा ने उन्हें बेगूसराय नगर सीट से प्रत्याशी बनाया, जिसमें उन्होंने शानदार जीत दर्ज की और अपनी पहचान मजबूत की। हालाँकि, 2015 के विधानसभा चुनाव में वे इसी सीट से हार गए। लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा बनाए रखा और 2020 व 2025 में बछवाड़ा से उतारा, जहाँ उन्होंने लगातार जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार विधान सभा का सदस्य बनने का गौरव हासिल किया।

    शिक्षा और प्रारंभिक जीवन

    विधायक सुरेंद्र मेहता का प्रारंभिक जीवन अत्यंत साधारण रहा। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव किरतौल से शुरू हुई। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा राधा कृष्ण चमरिया हाई स्कूल, बरौनी से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने जीडी कॉलेज, बेगूसराय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।

    युवा अवस्था में वह साम्यवादी विचारधारा से प्रभावित होकर सीपीआई से जुड़े रहे। लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सक्रिय राजनीति में मजबूत स्थान बनाया। उनके पिता स्वर्गीय पल्लव मेहता भारतीय रेल में तृतीय श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। साधारण परिवार से आने के बावजूद सुरेंद्र मेहता ने लगातार संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

    Bachhwara MLA Surendra Mehta Net worth surendra mehta Surendra Mehta Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय-पटना सीमा पर STF और अपराधियों में मुठभेड़, कुख्यात अपराधी घायल; 3 गिरफ्तार..
    Next Article दुःख की घड़ी में सहारा : बेगूसराय में डूबने से मृत 17 लोगों के परिजनों को मिले 4-4 लाख रुपये…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    January 29, 2026 7:56 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    By सुमन सौरबJanuary 30, 2026 7:49 pm

    Begusarai News : कला एवं संस्कृति विभाग, बेगूसराय के सौजन्य से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में…

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    January 29, 2026 7:56 pm

    इंटर परीक्षा 2026 : बेगूसराय में धारा 144 लागू, जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी…

    January 29, 2026 7:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.