Saturday, July 27, 2024
Begusarai News

आचार संहिता लगते ही बेगूसराय में उतरने लगे नेताओं के बैनर-पोस्टर…..

देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होते ही बिहार के सभी जिलों समेत बेगूसराय में भी सरकारी तंत्र एक्टिव हो गया। आपको बता दे की शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टियों और उम्मीदवारों के बैनर-पोस्टर होर्डिंग्स को हटाने का काम शुरू हो गया है।

बता दे की शनिवार को निर्वाचन आयोग की ओर से घोषणा किए जाने के बाद बेगूसराय प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि प्रचार सामग्रियों को हटवाना शुरू कर दिया। जिसमे जिला मुख्यालय के समहारनालय आदि जगहों पर राजनीतिक दलों के होर्डिंग को तेजी से हटाया जाने लगा। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों पर सरकार की उपलब्धियां बताने वाले कई बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी उतार दिए गए।

वही, बेगूसराय में सभी प्रमुख चौराहों लगी प्रचार सामग्री को बेगूसराय पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया। इसके साथ ही सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने चाले होर्डिंग्स भी उतरवा दिए गए हैं। समहारणालय के आस पास सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाले होर्डिंग्स को हटाने के दौरान अपर समाहर्ता राजेश कुमार, उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माधुर, वरीय समाहर्ता किशन कुमार मौजूद रहे।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।