Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बेगूसराय में गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क, जमाखोरी पर कार्रवाई…
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क, जमाखोरी पर कार्रवाई…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 17, 2026 6:34 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति को लेकर मंगलवार को कारगिल विजय सभा भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने गैस आपूर्ति व्यवस्था, प्रशासनिक कदमों और हालिया स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।

    जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर गैस आपूर्ति की जा रही है और वर्तमान में 7405 उपभोक्ता इससे जुड़े हुए हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) की कुल 68 एजेंसियां एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति कर रही हैं।

    हाल के दिनों में गैस आपूर्ति में गड़बड़ी की खबरों के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में अवैध जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर गैस सिलिंडर जब्त किया गया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

    प्रशासन के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की मांग में वृद्धि देखी गई है। नए नियमों के तहत शहरी क्षेत्रों में एक उपभोक्ता 25 दिनों के अंतराल पर और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के अंतराल पर ही गैस बुकिंग कर सकते हैं।

    जिले में गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए 68 टीमों का गठन कर व्यापक जांच अभियान चलाया गया। जांच में अधिकांश एजेंसियां नियमों के अनुरूप कार्य करती पाई गईं।

    जिला पदाधिकारी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि लोग गैस गोदामों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और घर बैठे ही बुकिंग करें। ओटीपी प्रणाली के माध्यम से गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी।

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में गैस डिलीवरी में थोड़ा विलंब हो रहा है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। औसतन IOCL द्वारा 3.4 दिन, BPCL द्वारा 6 दिन और HPCL द्वारा 4.2 दिन में गैस की डिलीवरी की जा रही है।

    ओटीपी आधारित डिलीवरी में आई कुछ शिकायतों की जांच के लिए अपर समाहर्ता महेश्वर प्रसाद सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    प्रशासन की प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना है। साथ ही व्यावसायिक गैस की आपूर्ति भी जारी है, विशेष रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों को प्राथमिकता दी जा रही है।

    गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक 06243-450626 नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : वर्दी में गांजा पीते चौकीदार का वीडियो वायरल; सुशासन के दावों पर उठे सवाल..
    Next Article Begusarai News : 11 साल बाद STF के हत्थे चढ़ा नक्सली गोरख सदा, सैप जवान की पीट-पीटकर की थी हत्या
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    By Neha SinghApril 8, 2026 7:27 pm

    Begusarai news: बेगूसराय के पिपरा से पठकोल-चिल्हाई होते हुए दहिया तक की करीब 10 किलोमीटर…

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.