बेगूसराय में करंट लगने से युवक की गई जान, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल..

सुमन सौरब
2 Min Read

Begusarai News : बेगूसराय में करंट की चपेट में आने से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि घर के छत पर टहलने के दौरान लोहे की पाईप के संपर्क में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया। फिर इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपर पंचायत में रविवार की संध्या बिजली के तार में स्पर्श हो जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नारायणपीपर पंचायत अंतर्गत वार्ड-13 निवासी हरेराम सहनी के 23 वर्षीय पुत्र पवन सहनी के रूप में की गई।

परिजनों ने बताया कि पवन सहनी शाम को अपने घर की छत पर टहल रहा था। इसी क्रम में वह छत से लगे बीपीएल कनेक्शन में प्रयुक्त होने वाले लोहे की पाईप के संपर्क में आ गया। बिजली के संपर्क में आते ही पवन गंभीर रूप से झुलस गया और जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया मृतक पवन सहनी अपने पीछे 3 वर्ष का पुत्र व 7 माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया गुणेश्वर सहनी, पूर्व पंसस अरुण पासवान आदि घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के प्रति शोक जताते हुए जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को सूचित कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।