Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में मैट्रिक परीक्षा से पहले पेपर लीक सिंडिकेट का भंडाफोड़- Telegram-WhatsApp पर चल रहा था खेल..

    February 12, 2026 1:19 pm

    Begusarai News : स्वास्थ्य मंत्री ने थपथपाई बेगूसराय की पीठ: तेघड़ा में फाइलेरिया रोधी मेगा कैंप की धूम

    February 11, 2026 7:04 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल के ICU में तड़पते बच्चे को नहीं लगाया कैथेटर, निजी स्टाफ बुलाने को मजबूर हुए परिजन

    February 11, 2026 3:51 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Barauni Refinery : सड़क हादसे में बरौनी रिफाइनरी के मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन..
    Begusarai News

    Barauni Refinery : सड़क हादसे में बरौनी रिफाइनरी के मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 2, 2026 7:59 pmUpdated:January 2, 2026 8:04 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    A worker from Barauni Refinery died in a road accident.
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Barauni Refinery : बरौनी रिफाइनरी क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में ठेका मजदूर की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हादसे से आक्रोशित मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक का शव रिफाइनरी के मुख्य गेट पर रखकर करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान कामकाज पूरी तरह ठप रहा और अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंडारी थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी रजी अहमद के 43 वर्षीय पुत्र मो. बेलाल बरौनी रिफाइनरी स्थित एलएंडटी कंपनी के एक साइट पर ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह वे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। इसी क्रम में वीरपुर के निकट सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

    मजदूर की मौत की खबर जैसे ही औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची, वहां कार्यरत अन्य मजदूरों और आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शव को रिफाइनरी के मुख्य गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और कंपनी प्रबंधन उनकी जिम्मेदारी ले।

    प्रदर्शन के कारण कारखाना के मुख्य द्वार पर आवागमन बाधित हो गया और पुलिस को भी स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 5 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि और कंपनी प्रबंधन की ओर से वार्ता की पहल की गई। बातचीत के दौरान संवेदक ने तत्काल मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन ने भी मृतक परिवार को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।

    मुआवजा और सहायता का आश्वासन मिलने के बाद मजदूरों और ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और प्रदर्शन समाप्त कराया गया। मो. बेलाल परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। इधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

    Barauni Refinery Barauni Refinery News Begusarai breaking news Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष मेडिकल शिविर
    Next Article Begusarai News : दिल्ली से बेगूसराय पहुंची CBI टीम, 8 घंटे तक चली गहन पूछताछ
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में मैट्रिक परीक्षा से पहले पेपर लीक सिंडिकेट का भंडाफोड़- Telegram-WhatsApp पर चल रहा था खेल..

    February 12, 2026 1:19 pm

    Begusarai News : स्वास्थ्य मंत्री ने थपथपाई बेगूसराय की पीठ: तेघड़ा में फाइलेरिया रोधी मेगा कैंप की धूम

    February 11, 2026 7:04 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल के ICU में तड़पते बच्चे को नहीं लगाया कैथेटर, निजी स्टाफ बुलाने को मजबूर हुए परिजन

    February 11, 2026 3:51 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में मैट्रिक परीक्षा से पहले पेपर लीक सिंडिकेट का भंडाफोड़- Telegram-WhatsApp पर चल रहा था खेल..

    By सुमन सौरबFebruary 12, 2026 1:19 pm

    Begusarai News : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा शुरू होने से पहले ही बेगूसराय पुलिस…

    Begusarai News : स्वास्थ्य मंत्री ने थपथपाई बेगूसराय की पीठ: तेघड़ा में फाइलेरिया रोधी मेगा कैंप की धूम

    February 11, 2026 7:04 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल के ICU में तड़पते बच्चे को नहीं लगाया कैथेटर, निजी स्टाफ बुलाने को मजबूर हुए परिजन

    February 11, 2026 3:51 pm

    चेरिया बरियारपुर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, मंदिर समिति की अहम बैठक आयोजित…

    February 10, 2026 7:20 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.