Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    AISSEE 2026 : शिरोमणि संस्थान के छात्र दक्ष कुमार का परचम, हरियाणा में जनरल कैटेगरी 12वीं रैंक..

    February 27, 2026 11:38 pm

    Begusarai News : होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन सतर्क…

    February 26, 2026 7:12 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में भूकंप आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक अभ्यास

    February 26, 2026 7:06 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बेगूसराय में साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को समर्पित ‘नागरिक चेतना मंच’ का गठन…
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को समर्पित ‘नागरिक चेतना मंच’ का गठन…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 18, 2026 5:32 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Nagrik Chetna Manch
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गैर-राजनीतिक एवं क्रियात्मक मंच ‘नागरिक चेतना मंच’ का गठन मकर संक्रांति मिलन समारोह के अवसर पर विश्वनाथ नगर में किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

    इस अवसर पर मंच के संयोजक एवं भारत सरकार के स्टेंडिंग काउंसिल अमरेन्द्र कुमार अमर ने कहा कि यह मंच जनसहयोग से सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक विकास को सशक्त करने के लिए कार्य करेगा। मंच के अंतर्गत सेवा प्रकल्प, स्वास्थ्य प्रकल्प, साहित्य–संस्कृति प्रकल्प, जन जागरूकता प्रकल्प एवं जनसमस्याओं के लिए संघर्ष प्रकल्प संचालित किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि मंच की पहली प्रमुख गतिविधि के रूप में आगामी 10 फरवरी को केशावे में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हृदयाघात से बचाव हेतु सीपीआर (CPR) डिमॉन्स्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा।

    गठन कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं विकास विद्यालय के निदेशक राजकिशोर सिंह, प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. शम्भू कुमार (टॉप मेडिकेयर), डॉ. राहुल कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रंजन चौधरी, डॉ. निशांत कुमार, साहित्यकार रमा मौसम, शेखर सावंत, विंग कमांडर रंजीत कुमार, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार, नमक सत्याग्रह से जुड़े राजीव कुमार, अभिनव अकेला, मनीष कुमार, आशुतोष हीरा, नागेश्वर महतो, मुखिया दीपक कुमार, सुखराम महतो (वीरपुर), जिला पार्षद शिल्पी चौरसिया, रौशन चौरसिया, जगन्नाथ सिंह, बीरेंद्र मिश्र, मुखिया सुधांशु कुमार सिट्टू, दीपक पोद्दार, अजय शाहू, साकिब जया, शिवकुमार पोद्दार, मंटुन मिश्रा, आदित्य रंजन, ध्रुव पासवान सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मंच को क्रियात्मक रूप देने का प्रस्ताव पारित किया।

    संक्रांति मिलन समारोह के अंतर्गत आयोजित मिलन एवं सहभोज समागम में यह संकल्प लिया गया कि नागरिक चेतना मंच के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के समाधान, जिले की सांस्कृतिक–साहित्यिक पहचान को सुदृढ़ करने तथा रचनात्मक विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Nagrik Chetna Manch
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में ‘सात निश्चय-3’ का रोडमैप पेश, हर सोमवार-शुक्रवार जनता से मिलेंगे अधिकारी
    Next Article Anant Singh का वायरल वीडियो : RJD का दावा- ‘नायक नहीं, खलनायक है तू!’
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन सतर्क…

    February 26, 2026 7:12 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में भूकंप आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक अभ्यास

    February 26, 2026 7:06 pm

    बेगूसराय सीवरेज घोटाला : 230 करोड़ खर्च, फिर भी ‘बेकार’ पड़ा है प्लांट; हाईकोर्ट में याचिका दायर…

    February 26, 2026 9:57 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Education

    AISSEE 2026 : शिरोमणि संस्थान के छात्र दक्ष कुमार का परचम, हरियाणा में जनरल कैटेगरी 12वीं रैंक..

    By The BegusaraiFebruary 27, 2026 11:38 pm

    AISSEE 2026 : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के घोषित परिणामों में…

    Begusarai News : होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन सतर्क…

    February 26, 2026 7:12 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में भूकंप आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक अभ्यास

    February 26, 2026 7:06 pm

    बेगूसराय सीवरेज घोटाला : 230 करोड़ खर्च, फिर भी ‘बेकार’ पड़ा है प्लांट; हाईकोर्ट में याचिका दायर…

    February 26, 2026 9:57 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.