Begusarai News

बेगूसराय में 171 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल…

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Begusarai News : गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 171 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।

एसडीपीओ नवीन कुमार ने बताया कि यह गांजा नेपाल से लाया जा रहा था और बेगूसराय में इसकी सप्लाई की तैयारी थी। सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना और डीआईईयू की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे SH-55 मुख्य मार्ग पर दौलतपुर-मोकरी चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध चार पहिया वाहनों स्वीफ्ट और मराजो को रोका और तलाशी ली। जांच में इन वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

वाहनों में मौजूद चार तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें एक महिला पूनम देवी (उम्र 30 वर्ष), निवासी सुशीलनगर, सिंघौल थाना क्षेत्र भी शामिल है। जबकि तस्करी कांड में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस ने बाद में छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

  • प्रमोद यादव (55), ग्राम छितरौर, थाना मटिहानी — तस्करी गिरोह का सरगना
  • मनीष कुमार (25), ग्राम खोरमपुर, थाना खोदावंदपुर
  • राकेश कुमार (35), वार्ड संख्या 2, मटिहानी पंचायत
  • पूनम देवी (30), पत्नी शशिकांत गिरि, निवासी सुशीलनगर, थाना सिंघौल
  • बादल कुमार, युवक, थाना मटिहानी — लाइनर की भूमिका में

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से 17,200 रुपए नकद, चार छोटे और एक बड़ा मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और नेपाल से जुड़ाव की कड़ी को खंगाल रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now