Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

    April 4, 2026 2:45 pm

    3 करोड़ के आधुनिक उपकरणों से लैस हुआ बेगूसराय सदर अस्पताल, फिर भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    April 4, 2026 1:07 pm

    बेगूसराय में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, DM के निर्देश पर उर्वरक दुकानों की जांच

    April 3, 2026 9:17 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय : काली मंदिर में महिला श्रद्धालु के पर्स से ₹46,500 की चोरी, CCTV में कैद हुई चोरनी की करतूत..
    Begusarai News

    बेगूसराय : काली मंदिर में महिला श्रद्धालु के पर्स से ₹46,500 की चोरी, CCTV में कैद हुई चोरनी की करतूत..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबApril 16, 2025 5:04 pmUpdated:April 16, 2025 5:08 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Kali Temple
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Kali Temple : बेगूसराय के प्रसिद्ध काली मंदिर में उस समय अफरातफरी मच गई जब पूजा के लिए आई एक महिला श्रद्धालु के पर्स से 46,500 रुपये चोरी हो गए। यह वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक महिला चोर को इस अपराध को अंजाम देते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है।

    जानकारी के अनुसार, चोरी की शिकार हुई महिला श्रद्धालु सुमन देवी समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। वे अपने पुत्र के इलाज के सिलसिले में बेगूसराय आई थीं। डॉक्टर से मिलने से पहले वे बेटे के साथ काली मंदिर में दर्शन और पूजा करने पहुंचीं।

    मंदिर में पूजा के दौरान जब सुमन देवी माँ के सामने झुकी हुई थीं, उसी वक्त पीछे से एक अज्ञात महिला उनके पर्स की चेन खोल देती है और उसमें रखे 46,500 रुपये निकालकर चुपचाप वहां से निकल जाती है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

    पूजा समाप्त करने के बाद जब सुमन देवी ने अपना पर्स उठाया तो देखा कि उसकी चेन खुली हुई थी। उन्होंने तुरंत पर्स चेक किया, तो रुपये गायब मिले। उन्होंने काफी देर तक मंदिर परिसर में इधर-उधर पैसे की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में जब मंदिर प्रबंधन से आग्रह कर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो उसमें एक महिला को साफ-साफ पर्स से रुपये निकालते हुए देखा गया।

    सुमन देवी ने इस संबंध में नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात महिला चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCampa Cola Plant in Begusarai : बेगूसराय में लगेगा ‘कैंपा कोला’ का पहला प्लांट, कंपनी करेगी 1000 करोड़ का निवेश..
    Next Article बेगूसराय : सिमरिया घाट पर स्नान करने के दौरान तीन युवक डूबे, दो की मौ/त; तीसरे की खोज जारी..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

    April 4, 2026 2:45 pm

    3 करोड़ के आधुनिक उपकरणों से लैस हुआ बेगूसराय सदर अस्पताल, फिर भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    April 4, 2026 1:07 pm

    बेगूसराय में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, DM के निर्देश पर उर्वरक दुकानों की जांच

    April 3, 2026 9:17 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    बेगूसराय में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, DM के निर्देश पर उर्वरक दुकानों की जांच

    April 3, 2026 9:17 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

    By Neha SinghApril 4, 2026 2:45 pm

    बेगूसराय में पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है. बिहार पुलिस के…

    3 करोड़ के आधुनिक उपकरणों से लैस हुआ बेगूसराय सदर अस्पताल, फिर भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    April 4, 2026 1:07 pm

    बेगूसराय में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, DM के निर्देश पर उर्वरक दुकानों की जांच

    April 3, 2026 9:17 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की समीक्षा, Giriraj Singh की बैठक में मनरेगा 136% उपलब्धि

    April 3, 2026 9:06 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.