नावकोठी प्रखंड में किया गया मत्स्य पालन कार्यशाला का आयोजन…

Govind Kumar
1 Min Read

नावकोठी/बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर में मत्स्य विभाग एवं प्रदान संस्था के द्वारा मछली पालन के कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित मत्स्य विकास पदाधिकारी अनीश कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि मछली पालन आजिविका का साधन है। इसका लाभ लेकर आप अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं प्रदान के सुमन सौरभ ने मछली में होने वाले रोग एवं उनसे बचाव के उपाय बताए। वहीं गौतम गोस्वामी के द्वारा मछली पालन के लिए परिभ्रमण सहित प्रदान के अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।मौके पर नन्द किशोर पासवान, अरविंद सिंह, अभय कुमार, रामकुमार, फुलेना सहनी, कमवेश्वर प्रसाद सिंह, राजो सहनी एवं दर्जनाधिक महिलाएं उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
गोविन्द कुमार thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2019 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त प्राप्त की है। वही Nalanda open University से Mjmc की डिग्री प्राप्त की है ।अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, शिक्षा,आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।